Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/25/1200x900/krushna_kashmera_sunita_1777087028240_1777087031871.pngKrushna and Kashmera Emotional: लाफ्टर शेफ्स का नया प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो में देखने को मिला कि जब सेट पर सुनीता आहूजा आईं, कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह की आंखों में आंसू थे। कश्मीरा ने नेशनल टीवी पर माफी मांगी।
लाफ्टर शेफ्स में इस हफ्ते एक बेहद खास मेहमान आने वाली हैं। लाफ्टर शेफ्स का सेट सुनीता आहूजा की हंसी से गूंजेगा, लेकिन इस हफ्ते के एपिसोड का एक प्रोमो आया है। इस प्रोमो में देखने को मिला कि सेट पर जब सुनीता आहूजा आईं तो कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह काफी इमोशनल हो गए। दोनों की आंखों में आंसू आ गए। वहीं, कश्मीरा शाह ने नेशनल टीवी पर मामी से माफी मांगी। लाफ्टर शेफ्स का ये प्रोमो किसी को भी इमोशनल कर देगा।
मामी के चरणों में गिरे कृष्णा
लाफ्टर शेफ्स का जो नया प्रोमो आया है उसमें देखने को मिला कि सुनीता आहूजा कृष्णा का नाम लेते हुए स्टेज पर एंट्री लेती हैं। उन्हें देखते ही कृष्णा उन्हें गले लगा लेते हैं और फिर रुंधे गले से बोले- 14 साल हो गए….इसके बाद कृष्णा अपनी मामी के चरणों में गिर जाते हैं। वो कहते हैं- मुझे तो आपके चरणों में पार्किंग मिल गई है। आज दो गाड़ियों को पार्किंग चाहिए सुनीता मामी।
सुनीता को देख रो पड़ीं कश्मीरा
प्रोमो में देखने को मिलता है कि सुनीता को देखकर कश्मीरा भी बहुत ज्यादा इमोशनल हो जाती हैं। वो रोते हुए सुनीता से माफी मांगती हैं। वो कहती हैं- आई एम सो सॉरी। सुनीता भी कृष्णा और कश्मीरा को रोता देख इमोशनल नजर आईं।
इस इमोशनल प्रोमो पर क्या बोले फैंस?
लाफ्टर शेफ्स का ये एपिसोड देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं। लोग कह रहे हैं कि परिवार का ऐसा रियूनियन उन्हें देखना है। एक यूजर ने लिखा- ऐसे ही किसी शो पर ये अनबन शुरू हुई थी और आज एक शो पर ही परिवार की अनबन खत्म होगी। एक ने लिखा- ये लोग वाकई अब खुश हैं।
क्यों सुनीता और कश्मीरा में आ गई थी दूरी
दरअसल, एक शो के दौरान कृष्णा ने गोविंदा पर मजाक किया था। इसके बाद कश्मीरा ने भी एक ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने लिखा था- लोग पैसों के लिए डांस करते हैं। कश्मीरा और कृष्णा की ये बातें सुनीता को पसंद नहीं आई थीं और दोनों परिवारों में फिर दूरी आ गई थी। कृष्णा और उनकी मामी के बीच विवाद 14 साल पुराना है, जो अब खत्म हो गया है।
लाफ्टर शेफ्स की बात करें तो इस हफ्ते समर्थ जुरैल का जन्मदिन भी मनाया जाएगा। लाफ्टर शेफ्स एक फिलर के रूप में 2024 में शुरू हुआ था, लेकिन शो को इतना प्यार मिला कि अब शो का तीसरा सीजन चल रहा है। भारती सिंह शो को होस्ट करती हैं। वहीं, शेफ हरपाल सेलेब्स के बनाए खाने को टेस्ट करके उन्हें स्टार देते हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



