Home मनोरंजन समाचार अक्षय कुमार की 13 साल की बेटी नितारा को हैरेस करने वाले...

अक्षय कुमार की 13 साल की बेटी नितारा को हैरेस करने वाले आरोपी को किया अरेस्ट, एक्टर ने बताई पूरी बात

26
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/25/1200x900/akshay_kumar_daughter_nitara_1635773206_1777090799105.jpg

अक्षय कुमार की बेटी नितारा को ऑनलाइन हैरेस करने वाले शख्स को महाराष्ट्र साइबर डिपार्टमेंट ने गिफ्तार कर लिया है। एक्टर ने खुद की थी पुलिस में शिकायत की थी। अब लोगों को जागरूक कर रहे हैं।

अक्षय कुमार की बेटी नितारा को ऑनलाइन हैरेस करने वाले शख्स को महाराष्ट्र के साइबर डिपार्टमेंट ने अरेस्ट कर लिया है। साइबर डिपार्टमेंट की तरफ से इस खबर को कन्फर्म किया गया है। आरोपों को गिरफ्तार कर मामले की जांच की जा रही है। अक्षय कुमार की 13 साल की बेटी नितारा से न्यूड फोटोज मांगने के मामले में ये गिरफ्तारी हुई है। खुद अक्षय ने इस मामले में साइबर डिपार्टमेंट से इसकी शिकायत दर्ज की थी। अक्टूबर 2025 में ऑनलाइन गेमिंग के दौरान आरोपी ने नितारा को हैरेस किया था।

गिरफ्तार किया गया आरोपी

आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक एडिशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस, महाराष्ट्र साइबर के यशस्वी यादव ने इस खबर को कन्फर्म करते हुए कहा कि जांच के बाद आरोपी को हिरासत में लिया गया है। साइबर अवेयरनेस सेशन के दौरान RD नेशनल कॉलेज मुंबई के ADG ने ये भी बताया कि अक्षय कुमार ने खुद बेटी के साथ हुई इस ऑनलाइन हैरेसमेंट की घटना की शिकायत की थी। उन्होंने कहा कि अक्षय कुमार ने हमारे साथ एक हैरान करने वाली घटना का ज़िक्र किया था, उन्होंने कहा था कि उनकी बेटी नितारा सेक्सटॉर्शन का शिकार हुई है। अधिकारी ने बताया कि लड़की ने बहादुरी दिखाते हुए सबसे पहले अपने पेरेंट्स को इस घटना के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि तत्परता का ये एक बड़ा उदाहरण है।

अक्षय ने बताई पूरी बात

इस सेशन के दौरान अधिकारी ने अक्षय कुमार का वो वीडियो दिखाया जिसमें उन्होंने पूरा मामला बता था। इस वीडियो में अक्षय ने कहा कि मैं आपको एक घटना के बारे में बताना चाहता हूं जो कुछ महीनों पहले मेरी बेटी के साथ ऑनलाइन गेम खेलने के दौरान हुई थी। मेरी बेटी ऑनलाइन गेम खेल रही थी। ऐसे गेम जिसे आप किसी अनजाने के साथ भी खेल सकते हैं। जब आप खेलते हैं तो ऐसे मैसेज आते हैं कि आपने अच्छा खेला, आप अच्छा खेल रहे हैं। अचानक एक शख्स ने बेटी से पूछा कि वो कहां की रहने वाली है और वो कौन है मेल या फीमेल। नितारा ने जवाब दिया कि वो मुंबई से है और एक लड़की है। इसके बाद आरोपी ने कहा कि क्या तुम अपनी न्यूड फोटो भेज सकती हो। ये सुनते ही नितारा ने गेम बंद किया और अपनी मां ट्विंकल खन्ना को इस बारे में बताया और अक्षय ने फिर शिकायत दर्ज की।

इस घटना के बाद एक्टर काफी परेशान हुए थे। लेकिन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अक्षय ने साइबर क्राइम के खिलाफ जागरूक रहने की बात कही।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN