Home व्यापार समाचार Paytm के पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द, RBI का बड़ा एक्शन

Paytm के पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द, RBI का बड़ा एक्शन

19
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

केंद्रीय रिजर्व बैंक ने पेटीएम पर बड़ी कार्रवाई की है। रिजर्व बैंक ने पेटीएम के पेमेंट्स बैंक का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया है।  पेटीएम के पेमेंट्स बैंक को आरबीआई ने नियमों के उल्लंघन का दोषी पाया है।

केंद्रीय रिजर्व बैंक ने पेटीएम पर सख्त कार्रवाई की है। रिजर्व बैंक ने पेटीएम के पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द कर दिया है। एक प्रेस रिलीज में केंद्रीय बैंक आरबीआई ने कहा कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक अब बैंकिंग रेग्युलेशन एक्ट के तहत बैंकिंग का काम नहीं कर सकता। आरबीआई ने कहा कि बैंक के कामकाज और मैनेजमेंट जमाकर्ताओं या आम लोगों के हित में नहीं थे और बैंक अपने पेमेंट्स बैंक लाइसेंस की शर्तों का पालन करने में नाकाम रहा।

आरबीआई ने यह भी कहा कि वह बैंक को बंद करने के लिए हाईकोर्ट में एक आवेदन करेगा। केंद्रीय बैंक ने कहा-पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड के पास बैंक के बंद होने पर अपनी पूरी जमा देनदारी चुकाने के लिए पर्याप्त नकदी उपलब्ध है।

क्या कहा रिजर्व बैंक ने?

केंद्रीय रिजर्व बैंक के अनुसार, पेटीएम पेमेंट्स बैंक का संचालन जिस प्रकार से हो रहा था वह बैंक और जमाकर्ता दोनों के लिए नुकसानदेह था और प्रबंधन का आम चरित्र जमाकर्ताओं और आम लोगों के प्रति पूर्वाग्रह से ग्रस्त था। इसलिए उसे बैंकिंग जारी रखने देना किसी भी प्रकार से जनहित में नहीं था। इन्हीं कारणों को देखते हुए पहले बैंक पर प्रतिबंध लगाए गए थे और अब उसका बैंकिंग लाइसेंस रद्द किया गया है।

इससे पहले, आरबीआई ने साल 2024 में भी पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर कार्रवाई की थी। आरबीआई ने 11 मार्च 2022 से ही नए ग्राहक जोड़ने पर रोक लगा दी गई थी और बाद में ग्राहक खातों और वॉलेट में जमा, क्रेडिट और टॉप-अप पर भी पाबंदियां लगा दी गईं। इसके साथ ही भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंक को नए जमा स्वीकार करना बंद करने का आदेश दिया था। तब RBI ने कहा था कि यह आदेश नियमों का पालन न करने के कारण दिया गया है, जिसमें ग्राहक की पूरी जांच-पड़ताल, फंड का इस्तेमाल और टेक्नीकल स्ट्रक्चर से जुड़े नियम शामिल हैं।

सोमवार को शेयर पर रहेगी नजर

आरबीआई का फैसला मार्केट बंद होने के बाद आया है। ऐसे में अब सोमवार को निवेशकों की नजर पेटीएम के शेयर पर रहेगी। बता दें कि वर्तमान में पेटीएम के शेयर की कीमत बीएसई पर 1147.10 रुपये है। शुक्रवार को शेयर 1.10% टूटकर बंद हुआ। पेटीएम का आईपीओ साल 2021 में आया था। इस आईपीओ ने निवेशकों को बड़ा नुकसान कराया। पेटीएम के शेयर की कीमत आज तक आईपीओ इश्यू प्राइस के करीब नहीं पहुंच सकी है। कहने का मतलब है कि जिन निवेशकों को पेटीएम के आईपीओ अलॉट हुए होंगे, उन्हें नुकसान हुआ। इश्यू प्राइस 2150 रुपये तय किया गया था।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN