Home टेक न्यूज़ Vodafone Idea यूजर्स के लिए बड़ी राहत! नहीं महंगे होंगे कंपनी के...

Vodafone Idea यूजर्स के लिए बड़ी राहत! नहीं महंगे होंगे कंपनी के Plans, CEO ने किया कन्फर्म

14
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Vodafone Idea यूजर्स के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। Vi के CEO ने साफ कर दिया है कि फिलहाल कंपनी अपने मोबाइल प्लान्स की कीमत में कोई बड़ा टैरिफ हाइक नहीं करने जा रही है।

Vi Tariff Hike 2026: मोबाइल रिचार्ज महंगा होने की खबरों के बीच Vodafone Idea यूजर्स के लिए अच्छी खबर आई है। कंपनी के CEO ने साफ कहा है कि अभी प्लान्स के दाम ज्यादा नहीं बढ़ाए जाएंगे। यानी फिलहाल आपको महंगे रिचार्ज का झटका नहीं लगेगा। हालांकि कंपनी कुछ छोटे बदलाव जरूर कर सकती है लेकिन वो धीरे-धीरे होंगे। इसका मतलब यह है कि अभी आपकी जेब पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। ऐसे में यह फैसला उन करोड़ों यूजर्स के लिए बड़ी राहत लेकर आया है, जो पहले से महंगे रिचार्ज को लेकर परेशान हैं।

इस बयान के बाद यह साफ हो गया है कि Vi अभी “वेट एंड वॉच” की रणनीति अपनाने जा रही है। कंपनी का फोकस फिलहाल अपने नेटवर्क और परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने पर है, ताकि ज्यादा से ज्यादा नए यूजर्स जुड़ सकें।

क्या कहा Vodafone Idea के CEO ने

Vodafone Idea के CEO अभिजीत किशोर ने साफ कहा कि कंपनी टैरिफ में “माइनर करेक्शन” करेगी, लेकिन कोई बड़ा या स्ट्रक्चरल हाइक नहीं लाया जाएगा। इसका मतलब यह है कि कंपनी सभी प्लान्स की कीमत एक साथ नहीं बढ़ाएगी, बल्कि जरूरत के हिसाब से कुछ चुनिंदा बदलाव कर सकती है।

क्यों नहीं कर रही कंपनी बड़ा टैरिफ हाइक

Vi का यह फैसला कंपनी की मौजूदा रणनीति को दिखाता है। कंपनी फिलहाल अपने यूजर बेस को बढ़ाने और सर्विस क्वालिटी सुधारने पर ध्यान दे रही है। अगर इस समय बड़े पैमाने पर कीमत बढ़ाई जाती, तो कई यूजर्स दूसरी कंपनियों की तरफ जा सकते थे। इसलिए कंपनी धीरे-धीरे बदलाव करने के मूड में है।

Airtel और बाकी कंपनियां बढ़ा चुकी हैं टैरिफ

हाल ही में Bharti Airtel ने अपने कुछ प्लान्स की कीमत करीब 4-5% तक बढ़ाई है। वहीं, रिपोर्ट्स के अनुसार टेलीकॉम कंपनियां आने वाले समय में 10-15% तक टैरिफ बढ़ाने की योजना बना सकती हैं। ऐसे में Vi का यह फैसला बाकी कंपनियों से थोड़ा अलग नजर आता है। Vi के इस फैसले का सीधा फायदा यूजर्स को मिलेगा। अभी उन्हें अचानक महंगे रिचार्ज का सामना नहीं करना पड़ेगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN