Source :- LIVE HINDUSTAN
OnePlus अपने दमदार गेमिंग फोन के तौर पर OnePlus Ace 6 Ultra को लॉन्च करने के लिए तैयार है। लॉन्च से पहले फोन की खास डिटेल्स सामने आ गई हैं। यह फोन 120W की तेजतर्रार चार्जिंग स्पीड और 8600mAh की बड़ी बैटरी पैक करेगा।
OnePlus तेजी से अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियों का विस्तार कर रहा है। कंपनी लाइनअप में एक शक्तिशाली फोन जोड़ने के लिए तैयार है। वनप्लस ने 28 अप्रैल को चीन में आधिकारिक लॉन्च से पहले, अपकमिंग OnePlus Ace 6 Ultra के बारे में अहम जानकारियां बताना शुरू कर दिया है। हाल ही में जारी टीजर्स में बैटरी की कैपेसिटी, चार्जिंग की स्पीड और गेमिंग परफॉर्मेंस पर खास जोर दिया गया है, जिससे यह हिंट मिलता है कि इस फोन को ऐसे यूजर्स और मोबाइल गेमर्स के लिए एक दमदार विकल्प के तौर पर पेश किया जा रहा है, जिन्हें बेहतरीन परफॉर्मेंस की जरूरत है। अपकमिंग फोन में क्या-क्या खास मिलेगा, चलिए डिटेल में बताते हैं…
120W की तेज चार्जिंग स्पीड, 8,600mAh बैटरी भी
कंपनी ने यह कंफर्म कर दिया है कि अपकमिंग OnePlus Ace 6 Ultra में एक बड़ी 8,600mAh ग्लेशियर बैटरी (सिलिकॉन-कार्बन) होगी, जिसके साथ 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा। कंपनी के मुताबिक, इस फोन को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह ज्यादा ग्राफिक्स वाले गेम खेलते समय भी लंबे समय तक चल सके। वनप्लस का दावा है कि यह फोन एक बार चार्ज करने पर 165 हर्ट्ज की हाई फ्रेम रेट सेटिंग पर लगातार 7.44 घंटे तक गेमिंग कर सकता है। कंपनी यह भी कहती है कि फोन को सिर्फ 10 मिनट चार्ज करने पर ही इतनी पावर मिल जाती है कि आप लगभग दो घंटे तक गेम खेल सकें।
टीजर से यह भी पता चलता है कि इस स्मार्टफोन में पहली बार ओप्पो की खुद से बनाई गई Glacier Battery एनर्जी चिप पेश की जाएगी। वनप्लस चाइना के प्रेसिडेंट Li Jie ने बताया कि यह चिप पावर एफिशिएंसी और लो बैटरी मैनेजमेंट को बेहतर बनाती है, जिससे बैटरी का प्रतिशत कम होने पर भी फोन की स्टेबिलिटी बनी रहती है।
उन फोन की तुलना में जो इस चिप का इस्तेमाल नहीं करते, वनप्लस का दावा है कि यह नॉर्मल टेम्परेचर पर 200mAh की अतिरिक्त क्षमता के बराबर बैटरी बैकअप दे सकता है। दावा है कि लगभग -20°C जैसे एक्सट्रीम ठंडे तापमान में भी यह सिस्टम 700mAh की अतिरिक्त कैपेसिटी के बराबर पावर देता है। इस चिप से बैटरी की लाइफ बढ़ाने में भी मदद मिलने की उम्मीद है, और वनप्लस का दावा है कि यह पांच साल तक चलेगी।
बैटरी पर फोकस करने वाले अपग्रेड्स के अलावा, OnePlus Ace 6 Ultra से उम्मीद है कि यह कई फ्लैगशिप-लेवल फीचर्स के साथ गेमर्स को टारगेट करेगा। यह कंफर्म हो गया है कि इस फोन में MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट और BOE के साथ मिलकर डेवलप किया गया 6.78-इंच का 165 हर्ट्ज OLED डिस्प्ले इस्तेमाल किया जाएगा। वनप्लस का दावा है कि गेमिंग और विजुअल क्वालिटी के मामले में ऐस सीरीज में अब तक इस्तेमाल किया गया यह सबसे बेहतरीन डिस्प्ले है।
शेयर किए गए प्रमोशनल मटेरियल में 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर, डुअल 1115W सिमेट्रिकल स्पीकर और IP66+IP68+IP69+ IP69K वॉटर और डस्ट रेजिस्टेंस रेटिंग जैसी खूबियों पर भी जोर दिया गया है। यह भी कहा जा रहा है कि इस फोन में ओप्पो क्रिस्टम शील्ड ग्लास प्रोटेक्शन दिया गया है, जो बेहतर ड्रॉप और स्क्रैच रेजिस्टेंट प्रदान करता है।
पिछली रिपोर्ट्स से पता चला है कि यह 16GB तक रैम और 1TB स्टोरेज के साथ आएगा, और Metal Storm तथा Ace Awakening शेड्स में उपलब्ध होगा। फोटोग्राफी के लिए, इसमें 16-मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा और डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 50-मेगापिक्सेल मेन कैमरा और 8-मेगापिक्सेल अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलने की उम्मीद है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



