Home  लाइफस्टाइल समाचार Jokes of the Day: पति ने पूछा सम्मोहन क्या है.. हंसी की...

Jokes of the Day: पति ने पूछा सम्मोहन क्या है.. हंसी की डोज से फुल पढ़ें 10+ जोक्स

20
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Jokes of the Day: पति-पत्नी, स्टूडेंट-टीचर के करीब 10+ जोक्स पढ़कर हंसी रोकना हो जाएगा मुश्किल। यहां पढ़ें जबरदस्त, दमदार और पेट में दर्द बढ़ा देने वाले मजेदार चुटकुले। पढ़ें और दोस्तों को भी शेयर करें।

जोक्स और चुटकुले केवल टाइमपास नहीं बल्कि आपके लिए स्ट्रेस बस्टर का भी काम करते हैं। काम की थकान और तनाव एक पल के लिए छूमंतर हो जाता है। जब फनी जोक्स पढ़ने को मिल जाते हैं। यहां पढ़ें पति-पत्नी, स्टूडेंट-टीचर के अलावा कुछ खास चुटकुले, जिन्हें पढ़कर आपकी हंसी रुकेगी नहीं। ये रहे बेस्ट 10+ फनी जोक्स….

1- एक लड़के ने एक लड़की को कमाल का फूल दिया?

लड़की ने उसको एक थप्पड़ मार दिया,

लड़का बोला मैं तो बीजेपी का प्रचार कर रहा हूं,

लड़की बोली में भी कांग्रेस का प्रचार कर रही हूं।

2- सरदार की शायरी-

“एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा,

दूसरी लड़की को देखा तो वैसा लगा,

पर दोनों ने थप्पड़ मारा तो एक जैसा लगा”

3- पति: सम्मोहन क्या है?

पत्नी: किसी को अपने वश में

कर के हमसे मन चाहा काम

करवाना.

पति: अरे नहीं इसे तो शादी

कहते हैं

4- पति: तुमसे शादी करके मुझे एक बहुत फ़ायदा हुआ।

पत्नी: कौन सा फ़ायदा?

पति: मुझे मेरे गुनाहों की सजा-जीते-जी ही मिल गई

5- लड़की: आज मेरे पापा ने मुझे

तुम्हारे साथ बाइक पर जाते हुए देखा..

ब्वॉयफ्रेंड: फिर ?

लड़की: फिर क्या,

मुझसे बस के पैसे वापस ले लीजिये..!!

6- टीचर: अगर कोई मोटी लड़की पलट के वापस आ जाए तो,

क्या वाक्य को अंग्रेजी में क्या कहेंगे?

पप्पू: गोल माल रिटर्न्स!

7- सर: टेंशन कितने टाइप के होते हैं?

लड़का: 3, वर्तमान, भूत, भविष्य

सर: गुड उदाहरण दें

लड़का:कल आपकी बेटी को देखा था,

आज प्यार करता हूं,

कल भागा के ले जाऊंगा

8- पति: जज साहब मुझे तलाक चाहिए,

मेरी बीवी ने 1 साल से मुझ से बात नहीं की,

जज: फिर सोच लो,

ऐसी बीवी किस्मत वालों को मिलती है।

9- प्रेमी -प्रेमिका ने जब एक दूसरे को विवाह का वचन दे दिया।

प्रेमिका- परन्तु प्रिय , में एक बात मैं पहले साफ कर दूं -मुझे खाना पकाना नहीं आता।

प्रेमी- कोई बात नहीं प्रिय , मैं भी पहले ही साफ किये देता हूं , मैं कवि हूं , मेरे घर में पकाने के लिए कुछ है ही नहीं।

10- एक खूबसूरत लडकी बस स्टैंड पर खडी थी। एक नौजवान बोला- चांद तो रात में निकलता हैं , आज दिन में कैसे निकल आया ?

लडकी बोली – अरे उल्लू तो रात को बोलता था , आज दिन में कैसे बोल रहा हैं |

11- गोलू और मटरू काम से दूसरे गांव जा रहे थे।

गोलू को मटरू के 2000 रुपए चुकाने थे, पर वह टालमटोल करता रहता था। सुनसान रास्ता आया तो सामने से कुछ लुटेरे आते दिखाई पड़े। लुटेरों ने दूर से ही कड़क कर उन्हें ललकारा।

गोलू ने जल्दी से अपनी पैंट की जेब में से नोटों की गड्‍डी निकालकर मटरू को थमाते हुए कहा – ले मटरू भाई, ये 1800 रुपए संभाल लो। अब 200 ही रह गए।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN