Home  लाइफस्टाइल समाचार एक बार बनाएं सालभर खाएं, शेफ पंकज भदौरिया से सीखें सहजन का...

एक बार बनाएं सालभर खाएं, शेफ पंकज भदौरिया से सीखें सहजन का अचार बनाने की रेसिपी

19
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Sahajan Ka Achar ki Recipe: सहजन या ड्रमस्टिक भी जिसे बोलते हैं, सुपर फूड माना जाता है। इसे हर दिन डाइट में शामिल करना चाहते हैं तो अचार बनाकर रख लें। शेफ पंकज भदौरिया ने शेयर की है आसानी से बन जाने वाले सहजन के अचार की रेसिपीश

सहजन को सुपरफूड बोला जाता है, क्योंकि इसमे ढेर सारे न्यूट्रिशन है। कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम के साथ विटामिन ए, सी और पोटैशियम की मात्रा भी काफी ज्यादा होती है। इम्यूनिटी बूस्टर से लेकर डाइजेशन सुधारने में मोरिंगा यानी सहजन मदद करता है। सीजन में मिलने वाली सहजन की फलियों को डाइट में शामिल करना चाहते हैं तो इसे दाल या सांभर में डालकर खाएं या फिर सब्जी बना लें। लेकिन अगर आपको सहजन बेहद पसंद है तो इसका अचार बनाकर रख लें। पूरे सालभर इस अचार के स्वाद का मजा ले सकते हैं। तो शेफ पंकज भदौरिया से सीखें सहजन के अचार को बनाने की रेसिपी।

सहजन का अचार बनाने की सामग्री

आधा किलो ड्रमस्टिक या सहजन

दो चम्मच नमक

एक चम्मच हल्दी पाउडर

दो चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर

एक चौथाई कप विनेगर

एक कप सरसों का तेल

मसाले के लिए चाहिए

दो चम्मच जीरा

दो चम्मच सौंफ

एक चौथाई कप धनिया के बीज

एक चम्मच कलौंजी

एक चौथाई कप सरसों के दाने

सहजन का अचार बनाने की रेसिपी

  • सबसे पहले सारे सहजन को धोकर अच्छी तरह से पानी को सुखा लें।
  • फिर सहजन के ऊपर की पतली रेशे वाली परत को छीलकर निकाल दें।
  • फिर इन्हें दो से तीन टुकड़ों में लगभग ढाई इंच के टुकड़ों में काट लें।
  • किसी भगोने या बर्तन में पानी उबलने के लिए रखें और जब ये पानी उबलने लगे इसमे ड्रमस्टिक डालकर करीब 4-5 मिनट तक पका लें।
  • सारे सहजन को निकालकर अलग रख दें, जिससे इनका पानी सूख जाएं
  • अब मसाले तैयार कर लें। मसाला बनाने के लिए सारे खड़े मसालों को ड्राई रोस्ट कर लें।
  • मिक्सर जार में डालकर ग्राइंड कर लें और दरदरा पाउडर बना डालें।
  • अब सहजन में इन सारे मसालों को डालें। साथ ही डालें नमक स्वादानुसार, हल्दी, कश्मीरी लाल मिर्च भी डाल दें।
  • खड़े मसालों में कलौंजी को ना पीसें, इसे ऊपर से डालें।
  • सरसों के तेल को किसी बर्तन में गर्म करें और फिर थोड़ा ठंडा हो जाने दें।
  • हल्का ठंडा हो जान के बाद इस तेल को सहजन के ऊपर पड़े सारे मसालों पर डालकर मिक्स करें।
  • किसी साफ-सुथरे एयर टाइट कंटेनर में भरकर रखें। इसमे थोड़ा सा व्हाइट विनेगर डाल दें। ये प्रिजरवेटिव का काम करेगा।
  • बस अब अच्छी तरह से हिलाकर मिक्स कर लें।
  • धूप में तीन से चार दिन रखें और तैयार है टेस्टी सहजन का अचार, इसे रोज के खाने में रोटी, पराठा या फिर सिंपल दाल चावल के साथ खाएं, मुंह का जायका ही बदल जाएगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN