Home व्यापार समाचार ‘Buy’ रेटिंग मिलते ही इस सोलर कंपनी के स्टॉक में 25% की...

‘Buy’ रेटिंग मिलते ही इस सोलर कंपनी के स्टॉक में 25% की तेजी, एक्सपर्ट बोले- ₹600 करेगा टच

11
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

इलेक्ट्रिक इक्युपमेंट बनाने वाली इस कंपनी के शेयर की कीमत 20 नवंबर, 2025 को लिस्टिंग के बाद से अपने उच्चतम स्तर पर कारोबार कर रही है। वर्तमान में यह अपने IPO मूल्य 228 रुपए प्रति शेयर की तुलना में 25% अधिक पर कारोबार कर रहा है। 

फुजियामा पावर सिस्टम्स (Fujiyama Power Systems) के शेयर में गुरुवार, 23 अप्रैल को इंट्रा-डे ट्रेड के दौरान तेजी देखने को मिल रही है। ये BSE पर 10% बढ़कर 285.90 रुपए के नए उच्च स्तर पर पहुंच गए। इस शेयर में उछाल तब आया जब मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services) ने इस शेयर पर कवरेज शुरू किया। इसका टारगेट प्राइस 340 रुपए प्रति शेयर तय किया गया है। खास बात है कि यह ऐसे समय में हुआ जब बाजार का माहौल आम तौर पर कमजोर था। बता दें कि फुजियामा सोलर भारत में सोलर सिस्टम, UPS, सोलर इन्वर्टर, सोलर पैनल, बैटरी और PFC UPS की मैन्युफैक्चरिंग और सप्लाई करती है।

इलेक्ट्रिक इक्युपमेंट बनाने वाली इस कंपनी के शेयर की कीमत 20 नवंबर, 2025 को लिस्टिंग के बाद से अपने उच्चतम स्तर पर कारोबार कर रही है। वर्तमान में यह अपने IPO मूल्य 228 रुपए प्रति शेयर की तुलना में 25% अधिक पर कारोबार कर रहा है। यह शेयर 3 मार्च, 2026 को 170.55 रुपए के अपने 52-सप्ताह के निचले स्तर से 68% ऊपर चढ़ गया है। गुरुवार सुबह 09:39 बजे, UTLSOLAR 7% बढ़कर 277.80 रुपए पर था, जबकि BSE सेंसेक्स में 0.8% की गिरावट देखी गई।

सोलर सॉल्युशन की डिमांड से मिला फायदा
UTLSOLAR भारत में रूफटॉप सोलर सॉल्युशन के लींडिंग प्रोवाइडर में से एक है। यह सोलर पैनल, इन्वर्टर, लिथियम और ट्यूबलर बैटरी, चार्जर और पावर-इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम समेत 500 से अधिक SKUs प्रोडक्ट कैटेगरी का एक व्यापक पोर्टफोलियो प्रदान करता है। मैनेजमेंट ने कहा कि रूफटॉप सोलर सॉल्युशन के लिए डिमांड का माहौल अनुकूल बना हुआ है। इसकी मुख्य वजह घरेलू उपयोग में वृद्धि और एडॉप्शन के लिए सरकारी सपोर्ट और टियर-2 और टियर-3 शहरों में रिलाइबल पावर-बैकअप सॉल्युशन की बढ़ती आवश्यकता है।

सोलर सेल की मैन्फैक्चरिंग को इन-हाउस लाकर फुजियामा अपनी सप्लाई-सीरीज की रिलायबिलिटी को मजबूत कर रहा है। इससे आयातित सेल पर निर्भरता कम हो रही है और इनपुट लागतों पर बेहतर विजिबिलिटी और कंट्रोल प्राप्त हो रहा है। मोनो PERC DCR सोलर सेल का प्रोडक्शन कंपनी को सब्सिडी-लिंक्ड कंज्यूमर डिमांड को प्रभावी ढंग से पूरा करने में भी सक्षम बनाता है, जिससे घरेलू रूफटॉप बाजार में इसकी स्थिति और मजबूत हो रही है।

300 करोड़ रुपए खर्च करने की योजना
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज को UTLSOLAR के शेयर की कीमत में और तेजी की उम्मीद है। UTLSOLAR, फाइनेंशियल ईयर 2030 तक भारत में ~100GW की रूफटॉप सोलर अपॉर्चुनिटी का फायदा उठाने के लिए अपनी क्षमता बढ़ा रही है। कंपनी रतलाम में पैनल, इन्वर्टर और बैटरी के लिए 300 करोड़ रुपए का पूंजीगत खर्च करने की योजना बना रही है, जिससे इसकी क्षमता बढ़कर 3.7GW/3.7GW/3.8GWh हो जाएगी। इसके अलावा, कंपनी ने जनवरी 2026 तक 1GW की डोमेस्टिक कंटेंट रिक्यायरमेंट (DCR) सेल कैपेसिटी स्थापित करके सोलर पैनल के एरिया में बैकवर्ड इंटीग्रेशन किया है, जिसमें 51% का सकल मार्जिन है। बुल केस में मोतीलाल ओसवाल का कहना है कि स्टॉक फाइनेंशियल ईयर 2028 तक 600 रुपए के लेवल को टच कर सकता है। ब्रोकरेज फर्म का यह टारगेट स्टॉक के पिछले बंद भाव से 131% तेजr की संभावना को दिखाता है।

10 मिलियन घरों तक सोलर लगाने का लक्ष्य
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (PMSGMBY) का लक्ष्य FY27 तक 10 मिलियन घरों में रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाना है। अब तक, 2.9 मिलियन घरों (~10.4GW, ~3.6kW प्रति घर) को इस योजना के तहत कवर किया जा चुका है। जबकि ~7.1 मिलियन घरों (~26GW की क्षमता) में अभी भी सोलर सिस्टम लगाने की गुंजाइश बाकी है। इस योजना का लाभ उठाने के लिए DCR-अनुरूप सामग्री का उपयोग करना अनिवार्य है, जिससे दादरी स्थित फुजियामा के इन-हाउस सेल प्लांट को बढ़ावा मिल रहा है। इस प्रकार, कंपनी के डेवलपमेंट कैपेसिटी को भी सपोर्ट मिल रहा है।

चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर से होगा विकास
ब्रोकरेज फर्म को उम्मीद है कि UTLSOLAR FY25 स FY28 के दौरान रेवेन्यू, EBITDA और PAT में क्रमशः 56%, 65% और 65% की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (CAGR) हासिल करके जबरदस्त विकास करेगी। यह वृद्धि मुख्य रूप से PMSGMBY जनित मांग और कंपनी की विस्तार योजनाओं के कारण संभव होगी। एनालिस्ट ने FY28E EPS के 15 गुना मूल्य पर कंपनी का मूल्यांकन करते हुए, इसके लिए 340 रुपए का टारगेट प्राइस और BUY की रेटिंग निर्धारित की है।

डिस्‍क्‍लेमर: एक्सपर्ट्स की सिफारिशें, सुझाव, विचार और राय उनके अपने हैं, लाइव हिन्दुस्तान के नहीं। यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN