Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/23/1200x900/_mr_india_scene_1776944336089_1776944336605.jpgसुपरहिट फिल्म जिसे दो बड़े स्टार्स ने करने से मना कर दिया। हीरो की तलाश जारी रही, जब मूवी बंद होने के कगार पर आई तो प्रोड्यूसर ने अपने एक्टर भाई को रोल दिया। फिल्म सुपरहिट हो गई। गेस कीजिए फिल्म का नाम?
बॉलीवुड में ऐसी कई फिल्में हैं जिन्हें छोड़कर एक्टर्स को पछताना पड़ा। आज हम एक ऐसी ही फिल्म की बात करेंगे जिसकी कहानी पर दो सुपरस्टार्स को डाउट हुआ। दोनों के ना कहने पर फिल्म के प्रोड्यूसर के भाई को रोल दिया गया। यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई। रिजेक्ट करने वाले स्टार्स थे अमिताभ बच्चन और राजेश खन्ना, जिसने फिल्म की उनका नाम था अनिल कपूर। अब तक आपने फिल्म का नाम गेस कर लिया होगा? अगर नहीं तो मूवी का नाम और इससे जुड़ा दिलचस्प किस्सा यहां जान लीजिए।
सलीम-जावेद ने लिखी थी फिल्म
हम बात कर रहे हैं 1987 में आई फिल्म मिस्टर इंडिया की। फिल्म की कहानी सलीम-जावेद की जोड़ी ने लिखी थी। वह जब यह मूवी लिख रहे थे तो उनके दिमाग में अमिताभ बच्चन थे। फिल्म का हीरो दिखाई नहीं देता है, उसकी आवाज सुनाई देती है। सलीम-जावेद की नजर में अमिताभ बच्चन का ऑरा इस रोल को सूट कर रहा था। वह जंजीर में एंग्री-यंग मैन वाला जलवा दिखा ही चुके थे।
अमिताभ बच्चन ने क्यों रिजेक्ट की थी फिल्म
रिपोर्ट्स के मुताबिक,अमिताभ बच्चन को लगा कि मिस्टर इंडिया में उन्हें स्क्रीन पर दिखने का मौका कम मिलेगा। उनके फैन्स अमिताभ को देखना चाहेंगे। रिपोर्ट्स ये भी थीं कि अमिताभ के बाद राजेश खन्ना को फिल्म ऑफर की गई लेकिन उन्होंने मना कर दिया। उन्हें गायब होने वाला कॉन्सेप्ट समझ नहीं आया था। इसके बाद फिल्म बंद होने के कगार पर आ गई। तब बोनी ने रिस्क लेने का फैसला लिया।
अनिल कपूर की झोली में गिरी मिस्टर इंडिया
फिल्म के डायरेक्टर शेखर कपूर थे और प्रोड्यूसर बोनी कपूर। दोनों मिलकर नए हीरो की तलाश करने लगे। कामयाबी नहीं मिली तो उन्होंने अनिल को अरुण वर्मा के रोल में लेकर फिल्म बनाने का फैसला लिया।
मिस्टर इंडिया ने की बंपर कमाई
मिस्टर इंडिया का 3-4 करोड़ में बनी थी और फिल्म ने 10 करोड़ के आसपास कमाई की थी। फिल्म के गाने भी चार्टबस्टर थे। फिल्म में श्रीदेवी लीड रोल में थीं। मिस्टर इंडिया को तमिल और कन्नड़ में रीमेक भी किया गया था।
मोगैंबो पड़ा भारी
फिल्म में मोगैंबो का रोल अमरीश पुरी ने किया है। इससे पहले यह रोल अनुपम खेर को मिलने वाला था लेकिन डायरेक्टर शेखर कपूर को लगा कि अमरीश पुरी ही बेटर चॉइस हैं। मोगैंबो का रोल काफी पावरफुल था। अनिल कपूर अरुण वर्मा नाम के साधारण शख्स के रोल में थे जो अनाथ बच्चों को पालता है। कुछ लोगों का यह भी मानना था कि फिल्म का विलन हीरो पर भारी पड़ गया।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


