Home मनोरंजन समाचार Bhooth Bangla BO Day 7: एक हफ्ते ही में ही ‘भूत बंगला’...

Bhooth Bangla BO Day 7: एक हफ्ते ही में ही ‘भूत बंगला’ का हुआ बुरा हाल, गुरुवार की कमाई जानकर लगेगा झटका

19
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/23/1200x900/bhootb_1776793793937_1776793804310_1776955500198.jpg

अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ के रिलीज का दर्शकों ने लंबा इंतजार किया। ‘भूत बंगला’ के साथ अक्षय कुमार ने एक बार फिर से फिल्ममेकर प्रियदर्शन के साथ हाथ मिलाया है। कई सालों के बाद ये जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर लौटी है।

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 7: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार एक बार फिर से अपनी कॉमेडी से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। ऐसे में अक्षय की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ के रिलीज का दर्शकों को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार था। अक्षय की ‘भूत बंगला’ 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। अक्षय की ‘भूत बंगला’ ने रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ की आंधी के बीच थिएटर में दस्तक दी है। ये फिल्म रिलीज के साथ ही रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ को टक्कर दे रही है। ऐसे में ‘भूत बंगला’ के पहले सोमवार के कलेक्शन आ चुके हैं। तो चलिए देखते हैं इसने कितना कमा डाला?

वीकडेज आते ही धड़ाम हुई ‘भूत बंगला’

अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ के रिलीज का दर्शकों ने लंबा इंतजार किया। ‘भूत बंगला’ के साथ अक्षय कुमार ने एक बार फिर से फिल्ममेकर प्रियदर्शन के साथ हाथ मिलाया है। कई सालों के बाद ये जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर लौटी है। इस फिल्म को क्रिटिक्स और फैंस को शानदार रिव्यू मिले हैं। मूवी में एक बार फिर से अक्षय कुमार ने अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीता है। फिल्म ने पेड प्रीव्यू का 3.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं, ओपनिंग डे पर ‘भूत बंगला’ ने 12.25 करोड़ रुपये की कमाई की। ऐसे में अब इसके 7वें दिन के शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं। Sacnilk के मुताबिक, ‘भूत बंगला’ ने खबर लिखने तक 2.97 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया। ‘भूत बंगला’ का दो दिनों का कलेक्शन भारत में 81.87 करोड़ (नेट कलेक्शन) हो गया है। उम्मीद है फाइनल आंकड़े और भी बेहतर होंगे।

डे वाइज देखें ‘भूत बंगला’ का कलेक्शन

डे 0 3.75 करोड़ रुपये
डे 1 12.25 करोड़ रुपये
डे 2 19.00 करोड़ रुपये
डे 3 23.00 करोड़ रुपये
डे 4 6.75 करोड़ रुपये
डे 5 6.75 करोड़ रुपये
डे 6 8.00 करोड़ रुपये
डे 7 6.15 करोड़ रुपये
टोटल कलेक्शन 81.87 करोड़ रुपये

फिल्म ‘भूत बंगला’ की कास्ट

अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला में तब्बू, राजपाल यादव, वामिका गब्बी, परेश रावल और मिथिला पालकर जैसे एक्टर्स नजर आए हैं। फिल्म की कहानी भूतिया बंगले के इर्द गिर्द रची गई है जिसमें कई मजेदार ट्विस्ट हैं। फिल्म सस्पेंस के साथ हंसाती है। राजपाल यादव को स्क्रीन पर देखना अच्छा लगता है।

(डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN