Home टेक न्यूज़ बड़ा अपडेट: अब WhatsApp से ही हो सकेगा मोबाइल रिचार्ज; Jio, Airtel,...

बड़ा अपडेट: अब WhatsApp से ही हो सकेगा मोबाइल रिचार्ज; Jio, Airtel, Vi यूजर्स के लिए शुरू हुई नई सुविधा

18
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

WhatsApp ने अपने यूजर्स को खुश करने के लिए एक नई सुविधा शुरू की है। अब Jio, Airtel और Vi यूजर्स WhatsApp पर ही आसानी से मोबाइल रिचार्ज कर पाएंगे। जिससे अलग ऐप की जरूरत खत्म हो जाएगी।

WhatsApp अब सिर्फ चैटिंग ऐप नहीं रह गया है बल्कि यह धीरे-धीरे एक सुपर ऐप बनता जा रहा है। कंपनी ने भारत में एक नया फीचर शुरू किया है, जिसके जरिए यूजर्स अब सीधे WhatsApp से ही आप अपने मोबाइल नंबर पर प्रीपेड रिचार्ज कर पाएंगे। Reliance Jio, Airtel और Vodafone Idea (Vi) के सभी प्रीपेड यूजर्स को यह सुविधा मिलेगी। पहले जहां रिचार्ज करने के लिए अलग-अलग ऐप जैसे Paytm, Google Pay या टेलीकॉम कंपनी के ऐप पर जाना पड़ता था, अब वही काम WhatsApp के अंदर ही हो जाएगा।

भारत में पहले से ही WhatsApp Pay का इस्तेमाल लाखों लोग कर रहे हैं और अब कंपनी उसी को और आगे बढ़ाते हुए रिचार्ज जैसी सुविधा भी जोड़ रही है। इससे यूजर्स का समय बचेगा और पूरा काम एक ही ऐप में हो जाएगा। यह फीचर फिलहाल धीरे-धीरे रोलआउट किया जा रहा है, यानी सभी यूजर्स को एक साथ नहीं मिलेगा, लेकिन आने वाले समय में यह सभी के लिए उपलब्ध हो सकता है।

ऐसे काम करेगा ये फीचर

WhatsApp के इस फीचर का इस्तेमाल करना काफी आसान होगा। यूजर को WhatsApp Pay सेक्शन में जाना होगा, जहां उसे मोबाइल रिचार्ज का ऑप्शन दिखाई देगा। वहां अपना नंबर डालकर प्लान चुनना होगा और फिर UPI के जरिए पेमेंट करके रिचार्ज पूरा किया जा सकता है। पूरा प्रोसेस बहुत आसान और तेज होगा, जिससे यूजर्स को अलग-अलग ऐप के बीच जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। एक ही ऐप में चैट, पेमेंट और अब रिचार्ज सब कुछ मिल रहा है। इससे यूजर्स का समय भी बचेगा और एक्सपीरियंस भी बेहतर होगा।

WhatsApp से मोबाइल रिचार्ज करने का स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

Step 1: सबसे पहले WhatsApp को Play Store / App Store से अपडेट करें। WhatsApp खोलें और Payments (पेमेंट्स) सेक्शन में जाएं।

Step 2: अब यहां आपको “Mobile Recharge” या “Recharge” का ऑप्शन दिखेगा, उस पर क्लिक करें।

Step 3: जिस नंबर का रिचार्ज करना है, वह मोबाइल नंबर डालें। अब आपका ऑपरेटर (Jio, Airtel या Vi) अपने आप दिख जाएगा या आप चुन सकते हैं।

Step 4: स्क्रीन पर दिख रहे रिचार्ज प्लान्स में से कोई एक प्लान चुन लें। अब UPI के जरिए पेमेंट करें (WhatsApp Pay या अन्य UPI)।

Step 5: पेमेंट पूरा होते ही आपका रिचार्ज हो जाएगा और कन्फर्मेशन मैसेज मिल जाएगा।

Paytm और Google Pay को कड़ी टक्कर

अब तक मोबाइल रिचार्ज के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल Paytm, PhonePe और Google Pay जैसे ऐप्स का होता था। लेकिन WhatsApp के इस नए फीचर के आने के बाद इन ऐप्स को कड़ी टक्कर मिल सकती है, क्योंकि WhatsApp पहले से ही भारत में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला ऐप है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN