Home व्यापार समाचार ₹2 से कम का यह शेयर काट रहा बड़े बड़ों के कान,...

₹2 से कम का यह शेयर काट रहा बड़े बड़ों के कान, 1 महीने में 70% का रिटर्न

21
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

शेयर बाजार पस्त है, लेकिन आज एक 2 रुपये से कम का शेयर मस्त है।इस शेयर न केवल  बड़ी-बड़ी कंपनियों के कान काट रहा है बल्कि आज गिरावट भरे बाजार में भी उड़ान भर रहा है। इसमें 5 प्रतिशत का अपर सर्किट लगा है।

Multibagger Penny Stock: शेयर मार्केट में भारी गिरावट है और ट्रेंट, बजाज फाइनेंस, टाइटन, टेक महिंद्रा, रिलायंस, इन्फोसिस जैसी बड़ी-बड़ी कंपनियों के शेयर पस्त पड़े हैं। ऐसी स्थिति में भी एक 2 रुपये से कम का एक छोटा सा शेयर न केवल इन बड़ी कंपनियों के कान काट रहा है बल्कि आज गिरावट भरे बाजार में भी उड़ान भर रहा है। हम बात कर रहे हैं एम्पॉवर इंडिया के शेयर की, जो पिछले एक महीने में 70 प्रतिशत उछल चुका है।

बीएसई पर एम्पॉवर इंडिया के शेयर आज यानी गुरुवार 23 अप्रैल को 5% के अपर सर्किट पर हैं और 1.81 रुपये प्रति शेयर पर बंद पहुंच गए हैं। यह लगातार चौथा कारोबारी सत्र है, जब शेयर में तेजी देखी गई। पिछले चार सेशन में से तीन में यह पेनी स्टॉक अपर सर्किट पर पहुंच चुका है।

कमजोर बाजार के बावजूद रैली

दिलचस्प बात यह है कि एम्पॉवर इंडिया के शेयर में यह उछाल तब आया है, जब पूरे भारतीय शेयर बाजार में कमजोरी थी। सेंसेक्स और निफ्टी 50 दोनों में 0.5% से अधिक की गिरावट आई, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 100 और मिडकैप 100 सपाट बने रहे।

एनएसई पर लिस्टिंग से मिली शेयर को रफ्तार

हाल के दिनों में शेयर में आई तेजी का बड़ा कारण यह है कि स्टॉक को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर कारोबार की अनुमति मिल गई। पहले एम्पॉवर इंडिया के शेयर सिर्फ बीएसई पर लिस्टेड थे।

एनएसई ने 17 अप्रैल 2026 को जारी एक सर्कुलर में एम्पॉवर इंडिया लिमिटेड के शेयरों को अपने पोर्टल पर कारोबार के लिए मंजूर कर लिया। यह सुविधा 20 अप्रैल 2026 से प्रभावी हो गई है। एनएसई प्लेटफॉर्म पर कंपनी का सिंबल “EMPOWER” है।

5 साल में 1,107% का मल्टीबैगर रिटर्न

एम्पॉवर इंडिया में निवेश करने वालों को इसने 1 महीने में 70% का रिटर्न दिया है। 3 महीने में इसमें 27% की बढ़त रही तो इस सालअब तक 5% का उछाल। पिछले 3 साल में तो इस पेनी स्टॉक ने 450% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है और अगर 5 साल का रिटर्न देखें तो यह 1,107% बढ़ चुका है। हालांकि, पिछले 6 महीनों में इसमें 17% की गिरावट जरूर आई है।

डिस्क्लेमर: एक्सपर्ट्स की सिफारिशें, सुझाव, विचार और राय उनके अपने हैं, लाइव हिन्दुस्तान के नहीं। यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN