Home व्यापार समाचार मुंबई में घर खरीदने का सुनहरा मौका! MHADA दे रही 20% तक...

मुंबई में घर खरीदने का सुनहरा मौका! MHADA दे रही 20% तक फ्लैट डिस्काउंट

19
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुंबई में घर खरीदने वालों के लिए राहत की खबर है, क्योंकि MHADA अपने 50 से ज्यादा अनबिके फ्लैट्स पर 10% से 20% तक की छूट देने की योजना बना रहा है। ये फ्लैट्स FCFS स्कीम के तहत बेचे जा रहे थे, लेकिन महंगे होने के कारण इनकी मांग कम रही।

अगर आप मुंबई में घर खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। जी हां, क्योंकि MHADA (Maharashtra Housing and Area Development Authority) अब अपने कुछ फ्लैट्स की कीमत घटाने की तैयारी कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, 50 से ज्यादा फ्लैट्स पर 10% से 20% तक की छूट दी जा सकती है, जिससे खरीदारों को बड़ा फायदा मिल सकता है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

क्यों कम करनी पड़ रही कीमत?

दरअसल, MHADA ने फरवरी 2026 में 118 फ्लैट्स को ‘पहले आओ, पहले पाओ’ यानी FCFS (First Come, First Served) स्कीम के तहत बिक्री के लिए निकाला था। इनमें से 64 फ्लैट्स बिक गए, लेकिन बाकी फ्लैट्स में खरीदारों की दिलचस्पी कम रही। खास बात ये है कि जो फ्लैट्स नहीं बिके, वे ज्यादातर महंगे कैटेगरी (₹4 करोड़-₹8 करोड़) में आते हैं। यही वजह है कि अब MHADA कीमत घटाकर इन फ्लैट्स को बेचने की कोशिश कर रहा है।

किन इलाकों में हैं ये फ्लैट्स?

ये फ्लैट्स मुंबई के कई बड़े और पॉपुलर इलाकों में मौजूद हैं। इसमें कांदिवली, अंधेरी, जूहू, पवई, घाटकोपर, वडाला, लोअर परेल, ताड़देव (South Mumbai) जैसे इलाके शामिल हैं, यानी लोकेशन अच्छी है, लेकिन कीमत ज्यादा होने की वजह से खरीदार पीछे हट रहे हैं।

कीमत कितनी थी और अब क्या हो सकता है?

MHADA के अनुसार ₹1 करोड़ से कम वाले करीब 40 फ्लैट्स हैं। वहीं, ₹2 करोड़ तक के 70+ फ्लैट्स और ₹2 करोड़ से ₹8 करोड़ के 28 फ्लैट्स हैं। सबसे महंगा फ्लैट साउथ मुंबई के ताड़देव में करीब ₹8 करोड़ का है, जो अब तक नहीं बिका है। अब अगर 10–20% की छूट मिलती है, तो लाखों से लेकर करोड़ों तक की सीधी बचत हो सकती है।

FCFS स्कीम क्या है?

FCFS यानी “First Come, First Served” स्कीम में जो पहले आवेदन करता है, उसे फ्लैट मिल जाता है। इसमें कोई लॉटरी सिस्टम नहीं होता है। ये वही फ्लैट्स होते हैं, जो पहले की लॉटरी में नहीं बिके, यानी यह एक तरह से घर खरीदने का सीधा और तेज मौका है।

क्या ये सही मौका है खरीदने का?

अगर आप निवेश या खुद के लिए घर लेना चाहते हैं, तो यह मौका फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि अच्छी लोकेशन, सरकारी प्रोजेक्ट (कम रिस्क), संभावित डिस्काउंट देखने को मिलेगा। लेकिन ध्यान रखें कि हाई-प्राइस वाले फ्लैट्स में अभी भी बजट बड़ा होना जरूरी है

आगे क्या होगा?

MHADA के अधिकारी के अनुसार, कीमत में कटौती रेडी रेकॉनर रेट (Ready Reckoner Rate- RR Rate) के हिसाब से तय होगी, यानी हर इलाके में छूट अलग-अलग हो सकती है। आने वाले दिनों में MHADA आधिकारिक तौर पर नई कीमतें घोषित कर सकता है।

मुंबई जैसे महंगे शहर में घर खरीदना आसान नहीं होता, लेकिन MHADA की यह पहल खरीदारों के लिए राहत बन सकती है। अगर आपको सही लोकेशन में थोड़ा कम दाम पर घर मिल जाए, तो यह डील काफी आकर्षक साबित हो सकती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN