Home टेक न्यूज़ iPhone यूजर्स के लिए बड़ा झटका! iOS अपडेट के बाद ये 4...

iPhone यूजर्स के लिए बड़ा झटका! iOS अपडेट के बाद ये 4 फोन हो जाएंगे बेकार, न मिलेंगे नए फीचर्स, न अपडेट

22
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Apple iOS 27 अपडेट को लेकर सामने आई यह खबर iPhone यूजर्स के लिए काफी अहम है। अगर आपका फोन पुराना है, तो आपको अपग्रेड नहीं मिलेंगे। iPhone 11, SE और अन्य मॉडल्स इस लिस्ट में शामिल हो सकते हैं। देखें पूरी लिस्ट:

करोड़ों iPhone यूजर्स के लिए अहम अपडेट है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple अपने अगले बड़े सॉफ्टवेयर अपडेट iOS 27 के साथ कुछ पुराने iPhone मॉडल्स का सपोर्ट बंद करने की तैयारी में है। हर साल की तरह इस बार भी कंपनी उन डिवाइसेज को अपडेट से बाहर कर सकती है, जो अब नए फीचर्स और तकनीक को सपोर्ट नहीं कर पा रहे हैं।

लीक्स के अनुसार, इस बार करीब 4 iPhone मॉडल्स को iOS 27 अपडेट नहीं मिल सकता। इनमें:

– iPhone 11

– iPhone 11 Pro

– iPhone 11 Pro Max

– iPhone SE (2nd generation)

शामिल हो सकते हैं।

हालांकि ध्यान देने वाली बात यह है कि इन फोन का काम करना बंद नहीं होगा, लेकिन इन्हें नए फीचर्स और सिक्योरिटी अपडेट मिलना बंद हो सकता है। अगर आप भी iPhone यूजर हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है, क्योंकि इससे आपके फोन की परफॉर्मेंस, सिक्योरिटी और ऐप सपोर्ट पर असर पड़ सकता है।

क्या iPhone बंद हो जाएगा?

Apple हर साल नए iOS अपडेट के साथ कुछ पुराने डिवाइसेज का सपोर्ट बंद कर देता है। इसका कारण हार्डवेयर लिमिटेशन होता है। नए अपडेट्स में बेहतर AI, सिक्योरिटी और एडवांस फीचर्स आते हैं, जिन्हें चलाने के लिए ज्यादा पावरफुल प्रोसेसर और नई टेक्नोलॉजी की जरूरत होती है। ऐसे में पुराने फोन इन फीचर्स को सही से नहीं चला पाते। इस खबर को लेकर कई यूजर्स के मन में डर होता है कि उनका फोन बंद हो जाएगा, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। आपका iPhone पहले की तरह काम करता रहेगा, कॉलिंग, मैसेजिंग और ऐप्स भी चलेंगे। लेकिन आपको नए iOS अपडेट, सिक्योरिटी पैच और कुछ ऐप्स का सपोर्ट धीरे-धीरे मिलना बंद हो सकता है।

iOS 27 अपडेट के बाद एप्पल फोन में मिलेंगे ये नए फीचर्स

iOS 27 के बाद एप्पल के फोन सबसे बड़ा बदलाव AI यानी Apple Intelligence से जुड़ा होगा, जहां Siri पहले से ज्यादा स्मार्ट हो सकती है और आपकी आदतों को समझकर खुद सुझाव देने लगेगी। इसके अलावा iOS 27 में कैमरा और रोजमर्रा के कामों को आसान बनाने के लिए “Visual Intelligence” जैसे फीचर्स आ सकते हैं, जिनसे आप किसी भी टेक्स्ट, नंबर या चीज को स्कैन करके सीधे फोन में सेव कर पाएंगे, जैसे विजिटिंग कार्ड से कॉन्टैक्ट बनाना या टिकट को डिजिटल फॉर्म में सेव करना। इसके साथ ही होम स्क्रीन और यूजर इंटरफेस में भी सुधार देखने को मिल सकता है, जहां ऐप्स को मैनेज करना आसान होगा और Undo/Redo जैसे नए ऑप्शन मिल सकते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN