Home  लाइफस्टाइल समाचार Jokes of the Day: गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड की नोक-झोंक वाले 10 धमाकेदार चुटकुले, हंस-हंसकर...

Jokes of the Day: गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड की नोक-झोंक वाले 10 धमाकेदार चुटकुले, हंस-हंसकर हो जाएंगे लोटपोट

11
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड के रिश्ते में प्यार के साथ तकरार भी खूब होता है। इस प्यार-तकरार के बीच थोड़ी खट्टी-मिठी नोक-झोंक रिश्ते को मजबूत बनाती है। आपके लिए आज हम GF-BF वाले धमाकेदार चुटकुले लेकर आए हैं।

गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड के रिश्ते में हंसी-मजाक, तू-तू-मैं-मैं ना हो तो मजा नहीं आता। प्यार के साथ तकरार इस रिश्ते को और मजबूत बनाती है लेकिन कुछ बातों पर हंसी भी खूब आती है। तो आज हम आपकी हंसी की डोज को पूरा करने के लिए GF-BF वाले कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं। इन्हें पढ़ते ही आप अपनी सारी टेंशन भूल जाएंगे और पेट पकड़कर हंसना शुरू कर देंगे।

1- गर्लफ्रेंड :- मैं तुम्हारे प्यार में लुट गई, बर्बाद हो गई,

बदनाम हो गई, कहीं की न बची…..

बॉयफ्रेंड :- तो पगली मैं कौन सा तेरे प्यार में कलेक्टर बन गया हूं।

मैं भी तो पकौड़ी बेच रहा हूं।

2- रोते हुए बॉयफ्रेंड को देखकर गर्लफ्रेंड बोली..

गर्लफ्रेंड : क्यों रो रहे हो ?

बॉयफ्रेंड : मैंने आज तक किसी भी लड़की को किस नहीं किया!

गर्लफ्रेंड : रो मत, ये ले मुझे किस कर ले।

किस लेने के बाद लड़का हंसने लगा

गर्लफ्रेंड : क्यों हंस रहे हो ?

बॉयफ्रेंड : ऐसे रो रो कर मैंने मोहल्ले की सारी लड़कियों को Kiss कर लिया है।

3- बॉयफ्रेंड- तुम लड़किया लव मैरिज क्यों करती हो?

गर्लफ्रेंड- अनजान नमूना मिलने से अच्छा है, जाना पहचाना कमीना मिल जाए

गर्लफ्रेंड- तुम लड़के लव मैरिज क्यों करते हो?

गर्लफ्रेंड- एनाकोंडा मिलने से अच्छा है की पहले से पाली हुई नागिन मिले।

4- गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड से- तुम जानते हो मेरी एक-एक सांस पर हजारों लड़के मरते हैं

ब्वॉयफ्रेंड-थोड़ा टाइम निकाल कर ब्रश कर लिया करो,

हजारों मासूमों की जान बच जाएगी।

5- बॉयफ्रेंड- जानू मैंने आज अपना 50 लाख का बीमा करवाया है!

गर्लफ्रेंड- ये तो तुमने बहुत अच्छा किया

अब मुझे बार-बार कहना नहीं पड़ेगा कि अपना ख्याल रखना।

6- बॉयफ्रेंड- यार तुमने मेरा दिल तोड़कर चकनाचूर कर दिया

गर्लफ्रेंड- कोई नहीं बाबू भेज देना मैं कबाड़ी वाले को बेच दूंगी

बॉयफ्रेंड शॉक्ड गर्लफ्रेंड रॉक्ड।

7- बॉयफ्रेंड (गर्लफ्रेंड से)- डार्लिंग मुझे तुम्हारी आंखों में सारी दुनिया दिखाई देती है

पीछे से एक बूढ़ा ताऊ बोला- बेटा हमारी भूरी रंग की गाय नहीं मिल रही,

दिखे तो बताना।

8- गर्लफ्रेंड: सुनो न, मेरी स्किन बहुत ही ऑयली ऑयली हो गई है, बताओं ना क्या करू??

बॉयफ्रेंड: ये वो नींबू की शक्ति वाला विम बार, ये सारी चिकनाई हटा देगा।

9- गर्लफ्रेंड: मैं शादी के बाद तुम्हारे सारे दुख बांट लूंगी

बॉयफ्रेंड: ओह बेबी! पर मुझे तो कोई दुख है ही नहीं!

गर्लफ्रेंड: इसलिए को मैं शादी के बाद की बात कर रही हूं।

10- बॉयफ्रेंड: क्या कर रही हो डार्लिंग?

गर्लफ्रेंड: कुछ नहीं बेबी बस नेट पर बैठी हूं!

बॉयफ्रेंड: अच्छा तभी मैं कहूं ये नेट इतनी धीरे क्यों चल रहा है, उठ जा मोटी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN