Home टेक न्यूज़ अचानक ठप हुईं ChatGPT की सेवाएं! हजारों यूजर्स परेशान, नहीं हो रहा...

अचानक ठप हुईं ChatGPT की सेवाएं! हजारों यूजर्स परेशान, नहीं हो रहा कोई भी काम

26
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस कंपनी OpenAI का लोकप्रिय चैटबॉट ChatGPT सोमवार शाम अचानक ठप पड़ गया है। हजारों यूजर्स इसकी मदद से कोई भी काम नहीं कर पा रहे हैं और परेशान हैं। 

दुनिया के सबसे लोकप्रिय AI प्लेटफॉर्म्स में से एक ChatGPT की सेवाएं सोमवार शाम अचानक ठप हो गई हैं। दुनियाभर के हजारों यूजर्स इस बात की शिकायत कर रहे हैं कि उनके लिए यह AI टूल काम नहीं कर रहा। अकेले भारत में ही ढेरों यूजर्स इससे प्रभावित हुए हैं और उनके काम पर असर पड़ा है। फिलहाल OpenAI की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है और यूजर्स के पास इंतजार करने के अलावा दूसरा कोई विकल्प नहीं है।

कंपनी की खुद की वेबसाइट ChatGPT का वर्किंग स्टेटस और डाउनटाइम मॉनीटर करती है। यहां पर भी साफ बताया गया है कि इसकी ChatGPT और Codex सेवाओं में फिलहाल दिक्कत आ रही है और ये ठीक से काम नहीं कर रहीं। status.openai.com पर बताया गया है कि यूजर्स के लिए ChatGPT, Codex और API प्लेटफॉर्म काम नहीं कर रहे हैं और कंपनी मामले की जांच कर रही है।

आधिकारिक प्लेटफॉर्म पर दी गई ये जानकारी

OpenAI के प्लेटफॉर्म पर देखा जा सकता है कि यह आंशिक या पार्शियल आउटेज है और इसकी जांच चल रही है। यहीं लिखा हुआ है कि जिन सेवाओं में दिक्कत आ रही है, उनकी जांच जारी है और प्रभावित यूजर्स फिलहाल इनका इस्तेमाल ठीक से नहीं कर पा रहे हैं। हालांकि, ChatGPT डाउन हुए करीब 1 घंटा बीत गया है लेकिन कंपनी ने इसकी वजह का खुलासा नहीं किया है।

साफ है, अगर आपके लिए ChatGPT काम नहीं कर रहा तो परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि आप अकेले नहीं है। अक्सर ऐसा कंपनी के सर्वर में किसी तरह की तकनीकी खामी के चलते या फिर क्लाउड सॉफ्टवेयर से जुड़े बदलाव के दौरान होता है। इस तरह सेवाएं डाउन होना नया नहीं है, लेकिन कम ही होता है, जब डाउनटाइम एक घंटे या उससे ज्यादा हो जाए।

भारत में कुछ ऐसी है ChatGPT यूजर्स की स्थिति

भारत में ChatGPT के करोड़ों यूजर्स हैं, जो अपने रोजमर्रा के काम से लेकर ऑफिस की जरूरतों तक में इस टूल का इस्तेमाल करते हैं। Downdetector के मुताबिक, देश में इसके डाउन होने से जुड़े मामले शाम 7 बजकर 25 मिनट से आना शुरू हुए और 8 बजे तक सैकड़ों रिपोर्ट्स आने लगीं। नई दिल्ली, कोलकाता, जयपुर, अहमदाबाद, मुंबई, पुणे, हैदराबाद, बेंगलुरु और चेन्नई जैसे शहरों में सबसे ज्यादा यूजर्स प्रभावित हुए हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN