Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/19/1200x900/short_movies_1776606135623_1776606135800.jpgकम समय में मूड रिफ्रेश करना चाहते हैं तो शॉर्ट मूवीज बेस्ट ऑप्शन हैं। यूट्यूब पर कई तरह की फिल्मों के ऑप्शंस मिल जाएंगे। पतियों की बेवफाई का हिम्मत के साथ जवाब देने वाली बीवियों की कहानी देखने है तो ये 5 फिल्में हिंदुस्तान की तरफ से रेकमेंडेंडे हैं।
अगर आपके पास थिएटर जाने का वक्त नहीं, ओटीटी पर भी कुछ नया नहीं मिल रहा तो यूट्यूब पर कुछ बेहतरीन फिल्में देख सकते हैं। इन मूवीज को यूट्यूब पर काफी पसंद किया गया है और कई मिलियन व्यूज मिले हैं। यह 5 धोखेबाज पतियों की कहानियां हैं जिनमें बीवीयां बहादुरी के साथ उन्हें सबक सिखाती हैं। टिस्का चोपड़ा और सुरवीना चावला की फिल्म को तो 12 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं एक कहानी में पत्नी अपने पति की धोखेबाजी का पता उसके परफ्यूम से लगाती है।
छुरी
टिस्का चोपड़ा और अनुराग कश्यप स्टारर इस फिल्म में सुरवीन चावला भी हैं। अनुराग फिल्म में धोखेबाज पति बने हैं। टिस्का उनकी पत्नी हैं। वह अपने पति की करतूतों से वाकिफ हैं लेकिन अनजान बनी रहती हैं। फिर एक दिन ऐसा आता है जब वह पति और उसकी गर्लफ्रेंड को सबक सिखाती हैं। इस मूवी में दिखाया गया है कि एक पत्नी ने अपने पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को बिना आंसू बहाए कितने बोल्ड तरीके से हैंडल किया। यूट्यूब पर इस फिल्म को 12 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं। यह शॉर्ट फिल्म करीब 12 मिनट की है।
कंबख्त इत्र
यह शॉर्ट मूवी यूट्यूब पर 14 जनवरी 2026 को आई है। तीन महीने में 624K व्यूज मिल चुके हैं। यह भी एक ऐसी पत्नी की कहानी है जो पति को धोखा सूजबूझ से पकड़ती है। वह उसकी शर्ट के परफ्यूम से पता करती है कि वह उसे चीट कर रहा है। इसके बाद वह उसे एक ऐसा तोहफा भेजती है कि वो जिंदगी भर याद रखता है। यह मूवी 24 मिनट में निपटा सकते हैं।
ऑफिस अफेयर
ऑफिस अफेयर भी पति के एक्स्ट्रा की कहानी है। मूवी 2 महीने पहले यूट्यूब पर आई है ओर इसको 1.6 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। इसमें एक ऐसे पति-पत्नी की कहानी दिखाई गई है जिनकी चार साल अफेयर के बाद शादी होती है। शादी के तीन साल बाद वह उसे धोखा देता है। पति उसे सरप्राइज देती है और उसे जिंदगी का सबसे बड़ा शॉक मिलता है। यह फिल्म 27 मिनट में निपटा सकते हैं।
एक शाम की कहानी
यह शॉर्ट फिल्म 12 साल पुरानी है। इसे यूट्यूब पर 1 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं। मूवी देखने में आपको 17 मिनट लगेंगे। एक शाम पति अपनी प्रेग्नेंट वाइफ को दूसरी औरत से रिश्ते का सच बताता है। फिर कुछ ऐसा हो जाता है जो देखने वालों के लिए काफी शॉकिंग हो सकता है।
माय हसबंड्स जीएफ
एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर बनी यह शॉर्ट फिल्म 27 फरवरी 2025 को रिलीज हई थी। इसे 3.4 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। यह एक अब्यूसिव पति की कहानी है जो अपनी पत्नी को चीट कर रहा है। पति के लिए हर वक्त जी-जान से जुटी रहने वाली बीवी को गालियां और मारपीट मिलती है। वह लड़की अपनी बुआ से शेयर करती है तो वह उसे समझने के बजाय बच्चा पैदा करने की सलाह देती हैं। लड़का अपनी बीवी को मेंटली डिस्टर्ब बताकर अफेयर चलाता है। उसकी गर्लफ्रेंड को पता चलता है तो वह लड़के की पत्नी को सपोर्ट करती है दोनों मिलकर उसे सबक सिखाते हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



