Home मनोरंजन समाचार उर्वशी ढोलकिया के आरोप पर असित मोदी ने किया पलटवार, कहा- ‘मेरा...

उर्वशी ढोलकिया के आरोप पर असित मोदी ने किया पलटवार, कहा- ‘मेरा नाम बिना वजह के इस मामले में घसीटा गया’

10
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/19/1200x900/urvashi_dholakia_Asit_modi_1776592874139_1776592878217.jpg

एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक ओपन लेटर भी शेयर किया है, जिसमें उन्होंने असित कुमार मोदी से जुड़ी एक प्रॉपर्टी पर चल रहे कंस्ट्रक्शन के काम से कथित तौर पर हो रही परेशानी के बारे में खुलकर कहा। ऐसे में अब असित मोदी ने उर्वशी को पलटवार करते हुए करारा जवाब दिया है।

टीवी एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया ने मुंबई के जुहू इलाके में देर रात तक चल रहे कंस्ट्रक्शन के काम पर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने इसे वहां के निवासियों के लिए “आधी रात का आतंक” बताया है और अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई न किए जाने पर सवाल उठाए हैं। यही नहीं एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक ओपन लेटर भी शेयर किया है, जिसमें उन्होंने ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी से जुड़ी एक प्रॉपर्टी पर चल रहे कंस्ट्रक्शन के काम से कथित तौर पर हो रही परेशानी के बारे में खुलकर कहा। ऐसे में अब असित मोदी ने उर्वशी को पलटवार करते हुए करारा जवाब दिया है।

पहले जानते हैं उर्वशी ने क्या कहा?

उर्वशी ढोलकिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करने के साथ लिखा, ‘जुहू में कंस्ट्रक्शन के काम का आतंक जारी है। अब बिना किसी इजाजत के उन्होंने पूरी सड़क ही ब्लॉक कर दी है और कोई भी अधिकारी इंस्पेक्शन या दखल देने के लिए नहीं आया है।’ यही नहीं उर्वशी ने असित मोदी को टैग करते हुए लिखा, ‘आपने और आपके भाई ने अपनी सहूलियत के लिए हमारी जिंदगी को असहनीय और रहने लायक नहीं छोड़ा है। आपके भाई ने साफ-साफ कहा था कि ‘काम नहीं रुकेगा’… ठीक है, तो फिर। अब मेरी पोस्ट भी नहीं रुकेंगी!’

ठेकेदार ने दिया बयान

हालांकि, उर्वशी के उस वीडियो के बाद अब जिग्नेश और नियुक्त ठेकेदार, मेसर्स मेहता एंड कंपनी द्वारा एक बयान जारी कर स्पष्ट किया गया है कि यह संपत्ति असित कुमार मोदी की नहीं है। उन्होंने अपने बयान में कहा गया है, ‘विवादित संपत्ति असित कुमार मोदी की नहीं है और इसका निर्माण जिग्नेश और नियुक्त ठेकेदार, मेसर्स मेहता एंड कंपनी द्वारा सभी आवश्यक स्वीकृतियों के साथ किया जा रहा है। असित कुमार मोदी से पूरी तरह असंबंधित मामले में उनके नाम का अनावश्यक इस्तेमाल करने पर हम कड़ी आपत्ति जताते हैं। उर्वशी ढोलकिया द्वारा लगाए गए सारे आरोप निराधार और भ्रामक हैं।’

असित कुमार मोदी ने दिया करारा जवाब

इस विवाद पर रिएक्शन देते हुए असित कुमार मोदी ने भी अपना स्पष्टीकरण जारी किया। उन्होंने कहा, ‘इस प्रॉपर्टी से मेरा कोई संबंध नहीं है और यह मामला किसी भी तरह से मुझसे संबंधित नहीं है। मुझे आश्चर्य है कि मेरा नाम इस मामले में बिना किसी वजह से घसीटा गया है। उर्वशी ढोलकिया किसी भी स्पष्टीकरण के लिए सीधे मुझसे संपर्क कर सकती थीं।’ असित के इस बयान पर अभी तक उर्वशी का कोई जवाब सामने नहीं आया है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN