Home मनोरंजन समाचार एक्टिंग से ब्रेक लेने पर बोले अनुराग कश्यप, कहा- ‘लोग आपको एक...

एक्टिंग से ब्रेक लेने पर बोले अनुराग कश्यप, कहा- ‘लोग आपको एक खास नजरिए से देखते हैं और…’

13
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/19/1200x900/ang_1771427926038_1771427936576_1776606133189.jpg

अनुराग प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरते हैं। इसके साथ ही अनुराग हर मुद्दे पर खुलकर बात करते हैं। यही नहीं, कई बार इसकी वजह से उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है। ऐसे में अब अनुराग एक बार फिर से खबरों में आए हैं।

बॉलीवुड के जाने माने फिल्ममेकर और एक्टर अनुराग कश्यप हमेशा ही सुर्खियों में बने रहते हैं। अनुराग प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरते हैं। इसके साथ ही अनुराग हर मुद्दे पर खुलकर बात करते हैं। यही नहीं, कई बार इसकी वजह से उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है। ऐसे में अब अनुराग एक बार फिर से खबरों में आए हैं। अनुराग ने कुछ समय के लिए एक्टिंग से दूरी बना ली है। आइए जानते हैं आखिर अनुराग ने ये फैसला क्यों लिया?

‘लोग आपको एक खास नजरिए से देखते हैं, और…’

53 साल के अनुराग, जिन्होंने हाल ही में तेलुगु फिल्म ‘डकैत’ से डेब्यू किया है। इस फिल्म में एक्टर आदिवी शेष और मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिका में हैं। अनुराग ने बताते हैं कि उन्होंने यह फैसला तब लिया जब उन्होंने देखा कि उन्हें मिलने वाले रोल्स में एक ही तरह का पैटर्न बार-बार दोहराया जा रहा था। अनुराग ने कहा, ‘लोग आपको एक खास नजरिए से देखते हैं, और आपको बार-बार वैसे ही रोल मिलते रहते हैं। उन्हें मिलने वाले ये ऑफर्स “एक ही किरदार के अलग-अलग वर्जन जैसे लगने लगे थे।’

वे किरदार अच्छे हैं या बुरे

अनुराग ने आगे कहा, ‘बात यह नहीं है कि वे किरदार अच्छे हैं या बुरे, बल्कि बात यह है कि वे अब आपको कोई चुनौती नहीं देते। मैं सिर्फ इसलिए कोई काम करते नहीं रहना चाहता था कि वह मेरे पास आ रहा था। सिर्फ ‘दिखते रहने’ से बढ़कर भी कोई वजह होनी चाहिए।’

मैंने हर तरह के दौर देखे हैं…

बता दें कि एक्टिंग में अनुराग की वापसी की वजह एक नई चुनौती की तलाश थी; उन्होंने ऐसे प्रोजेक्ट चुने जो उस ढर्रे से अलग थे जिससे वे अब तक जुड़े रहे थे। अपनी बात खत्म करते हुए अनुराग ने कहा, ‘अपने इस सफर में, मैंने हर तरह के दौर देखे हैं… कुछ भी हमेशा के लिए नहीं होता न ट्रेंड्स, न ही लोगों की सोच। हर शुक्रवार एक नई शुरुआत होती है। और शायद इसीलिए आपको खुद को लगातार नए सिरे से गढ़ते रहना पड़ता है, क्योंकि अगर आप ऐसा नहीं करते, तो आप बस अपने ही किसी एक रूप में फंसकर रह जाते हैं।’

‘डकैत: एक प्रेम कथा’ के बारे में और जानें

‘डकैत: एक प्रेम कथा’ की बात करें तो, इसकी कहानी एक गहरे इमोशन और संघर्ष पर आधारित है। इसमें एक गुस्से से भरा कैदी अपनी पूर्व-प्रेमिका से बदला लेने की कोशिश करता है, जिसने उसे धोखा दिया था। यह फिल्म पहले 19 मार्च को रिलीज होने वाली थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ दूसरी फिल्मों के गदर की वजह से इसकी रिलीज की तारीख 10 अप्रैल तक बढ़ा दी गई। भारत में, ‘डकैत’ के एडवांस टिकटों की बिक्री काफी धीमी रही। रिलीज से ठीक दो दिन पहले, फिल्म ऑनलाइन प्लेटफॉर्म BookMyShow पर केवल 25,000 टिकट ही बेच पाई।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN