Home  लाइफस्टाइल समाचार अक्षय तृतीया पर गोल्ड नहीं खरीद रहे तो इन चीजों की कर...

अक्षय तृतीया पर गोल्ड नहीं खरीद रहे तो इन चीजों की कर लें शॉपिंग, होगा शुभ

11
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया के दिन सोना खरीदने की परंपरा है। मान्यता है कि सोना खरीदने से घर में सौभाग्य आता है। लेकिन सोने की बढ़ती कीमतों के बाद साधारण इंसान का बजट तो नाक की कील लेने का भी नहीं रहता। ऐसे में वो इन 5 चीजों को खरीदकर अक्षय तृतीया पर घऱ लाएं, शुभ होगा।

अक्षय तृतीया के मौके पर सोना खरीदने की मान्यता है। लेकिन सोने की मंहगाई ने साधारण लोगों के लिए इसे पहुंच से दूर बना दिया है। अगर आपका बजट सोना खरीदने का नहीं है तो इस अक्षय तृतीया पर इन 5 चीजों को खरीदकर घर लाएं, सोना खरीदने जितना ही फल मिलेगा और घर में सौभाग्य आएगा। साल 2026 में अक्षय तृतीया का दिन काफी ज्यादा शुभ है और इस दिन घर में बरकत और स्थिरता लाने के लिए शुभ चीजों की शॉपिंग जरूर करनी चाहिए। तो इस साल गोल्ड खरीदने का बजट नहीं तो इन 5 चीजों को खरीदकर घर लाएं।

कौड़ी

मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा अक्षय तृतीया के दिन की जाती है। मां लक्ष्मी को खुश करने के लिए आप कौड़ियों को खरीदकर घर लाएं। इनकी पूजा करने के बाद इसे पर्स या लॉकर में रखें। घर में सुख-समृद्धि आएगी। पूजा के लिए हमेशा विषम संख्या में चीजों को लेना चाहिए। तो आप पांच या सात के नंबर में कौड़ी को खरीदकर घर ला सकती हैं।

श्रीयंत्र

श्रीयंत्र की पूजा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है। इस बार अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का बजट नही हैं तो श्रीयंत्र खरीदकर घर लाएं और उसकी पूजा करें। घर के मंदिर में श्रीयंत्र जरूर रखना चाहिए, इससे मां लक्ष्मी घर में अट्रैक्ट होती है।

चांदी

अगर आप सोना नहीं खरीद पा रहे तो चांदी का सामान खरीदकर घर लाएं। पायल, बिछिया या फिर चांदी के सिक्के को भी अक्षय तृतीया के दिन खरीद सकते हैं। सोने के बाद चांदी को ही सबसे शुभ और पवित्र माना जाता है। तो गोल्ड की शॉपिंग के बजाय सिल्वर की शॉपिंग भी आज के दिन की जा सकती है।

तांबा

घर में कांच और प्लास्टिक के बर्तन खरीदकर रखते हैं तो ये अशुभ माना जाता है।इस अक्षय तृतीया पर तांबे के बर्तन खरीदें। ये बर्तन घर में सौभाग्य और सुख-समृद्धि लाते हैं। मान्यता है कि जिस घर में तांबा-पीतल का इस्तेमाल होता है उस घर में मां लक्ष्मी का वास होता है।

पीतल

तांबा या पीतल दोनों में से किसी एक को आप सोने की जगह पर खरीदकर घर ला सकती हैं। पीली धातु लानी है और सोने का बजट नहीं है तो पीतल बेस्ट ऑप्शन हैं और मां लक्ष्मी पीतल घर लाने से खुश होती है और आशीर्वाद देती हैं। तो घर के इस्तेमाल के लिए आप पीतल की गिलास, थाली या पूजा के बर्तन भी आज के दिन खरीद सकते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN