Home व्यापार समाचार ‘मोदी सरकार की केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी सौगात, 2% बढ़ा DA’; क्या...

‘मोदी सरकार की केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी सौगात, 2% बढ़ा DA’; क्या बोले अमित शाह?

12
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

DA Hike: अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार की ओर से केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी सौगात। आज कैबिनेट ने केंद्रीय कर्मचारियों के Dearness Allowance और पेंशनधारियों के Dearness Relief में 2 फीसदी की बढ़ोतरी को मंजूरी दी है।

DA Hike: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने एक जनवरी 2026 से अपने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA) दो प्रतिशत बढ़ाने की शनिवार को मंजूरी प्रदान कर दी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक के बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि अब केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो जाएगा। इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी सोशल मीडिया पर डीए बढ़ाए जाने की जानकारी दी।

अमित शाह ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, ”मोदी सरकार की ओर से केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी सौगात। आज कैबिनेट ने केंद्रीय कर्मचारियों के Dearness Allowance और पेंशनधारियों के Dearness Relief में 2 फीसदी की बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। यह वृद्धि 01 जनवरी 2026 से लागू होगी। यह निर्णय कर्मचारियों और उनके परिजनों की वित्तीय सुरक्षा के प्रति मोदी सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।”

इसके अलावा, रिटायर्ड केंद्रीय कर्मचारियों को पेंशन में मिलने वाली महंगाई राहत भी 58 फीसदी से बढ़ाकर 60 फीसदी कर दी गयी है। वहीं, वैष्णव ने बताया कि इससे सरकारी खजाने पर हर साल तकरीबन 6,791.24 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। इस फैसले से लगभग 50.46 लाख केंद्रीय कर्मचारी और 68.27 लाख पेंशनभोगी लाभांवित होंगे। आधिकारिक जानकारी में बताया गया है कि महंगाई भत्ते में यह वृद्धि सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुरूप की गयी है।

बता दें कि हर साल सरकार दो बार डीए में बढ़ोतरी का ऐलान करती है। एक बार जनवरी में तो दूसरी बार जुलाई में। इसका नोटिफिकेशन आमतौर पर बाद में आता है, अक्सर होली या दिवाली जैसे त्योहारों के आस-पास। हालांकि, इस बार केंद्रीय कर्मचारियों में असंतोष था, क्योंकि डीए की घोषणा में देरी हो गई थी। पिछले साल 2025 में, यह बढ़ोतरी 28 मार्च को घोषित की गई थी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN