Home व्यापार समाचार 10% बैंक लोन और चुकाया, अब 90% से ज्यादा लोन चुकता, कर्ज-मुक्त...

10% बैंक लोन और चुकाया, अब 90% से ज्यादा लोन चुकता, कर्ज-मुक्त होने की तैयारी में है कंपनी

10
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

ज्वैलरी कंपनी पीसी ज्वैलर निकट भविष्य में पूरी तरह कर्ज मुक्त हो सकती है। कंपनी ने बताया है कि उसने ज्वाइंट सेटलमेंट एग्रीमेंट के मुताबिक बकाया बैंक कर्ज का करीब 10 पर्सेंट और चुका दिया है।

ज्वैलरी कंपनी पीसी ज्वैलर ने शुक्रवार को बताया है कि कर्ज घटाने से जुड़ी अपनी मौजूदा योजना के तहत उसने कंसोर्शियम लेंडर्स के साथ अपने ज्वाइंट सेटलमेंट एग्रीमेंट के मुताबिक बकाया बैंक कर्ज का करीब 10 पर्सेंट और चुका दिया है। पीसी ज्वैलर लिमिटेड ने बताया है कि इस हालिया कर्ज कटौती के बाद सेटलमेंट एग्रीमेंट होने से लेकर अब तक उसने अपने बकाया बैंक कर्ज का 90 पर्सेंट से ज्यादा चुका दिया है। पीसी ज्वैलर के शेयर शुक्रवार को BSE में 9.58 रुपये पर बंद हुए हैं। पीसी ज्वैलर बोनस शेयर देने के साथ ही अपने शेयरों का बंटवारा भी कर चुकी है।

कर्ज-मुक्त होने की राह पर कंपनी
ज्वैलरी कंपनी पीसी ज्वैलर लिमिटेड (PC Jeweller) ने बताया है कि मौजूदा प्रगति कर्ज-मुक्त होने का दर्जा हासिल करने के उसके लक्ष्य के मुताबिक है। पीसी ज्वैलर ने कहा है कि वह अपनी फाइनेंशियल रिस्ट्रक्चरिंग प्रोसेस पूरा करने की दिशा में बढ़ रही है। ज्वैलरी कंपनी ने कहा है कि वह निकट भविष्य में कर्ज-मुक्त पोजिशन हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध है। पीसी ज्वैलर ने पिछले हफ्ते बताया था कि मार्च 2026 तिमाही में उसके स्टैंडअलोन रेवेन्यू में सालाना आधार पर 32 पर्सेंट का उछाल आया है। वित्त वर्ष 2026 के लिए कंपनी ने कहा था कि उसका रेवेन्यू सालाना आधार पर 49 पर्सेंट बढ़ा है।

अपने शेयर का बंटवारा कर चुकी है पीसी ज्वैलर
ज्वैलरी कंपनी पीसी ज्वैलर लिमिटेड (PC Jeweller) अपने शेयर का बंटवारा कर चुकी है। कंपनी ने दिसंबर 2024 में अपने शेयर को 10 टुकड़ों में बांटा। यानी, कंपनी ने 10 रुपये फेस वैल्यू वाले अपने शेयर को 1-1 रुपये फेस वैल्यू वाले 10 शेयरों में बांटा। इसके अलावा, पीसी ज्वैलर ने अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर का भी तोहफा दिया है। कंपनी ने 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर दिए हैं। यानी, कंपनी ने हर 1 शेयर पर 1 बोनस शेयर बांटा है।

300% से अधिक उछल गए हैं पीसी ज्वैलर के शेयर
ज्वैलरी कंपनी पीसी ज्वैलर के शेयर पिछले 5 साल में करीब 303 पर्सेंट चढ़ गए हैं। पीसी ज्वैलर के शेयर 16 अप्रैल 2021 को 2.38 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 17 अप्रैल 2026 को 9.58 रुपये पर बंद हुए हैं। पिछले चार साल में कंपनी के शेयरों में 289 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। अगर पिछले 3 साल की बात करें तो पीसी ज्वैलर के शेयर 271 पर्सेंट उछल गए हैं। दो साल में कंपनी के शेयर 73 पर्सेंट चढ़े हैं। पीसी ज्वैलर के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 19.65 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 7.45 रुपये है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN