Home मनोरंजन समाचार मोना सिंह पर क्या सोसाइटी के मदरहुड प्रेशर का पड़ता है असर?...

मोना सिंह पर क्या सोसाइटी के मदरहुड प्रेशर का पड़ता है असर? एक्ट्रेस बोलीं- जब मेरी शादी नहीं हुई थी तब…

21
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/16/1200x900/mona_1776344807400_1776344815617.jpg

मोना सिंह उन सेलेब में से एक हैं जो लाइफ को अपने हिसाब से जीती हैं। वह सोसाइटी के प्रेशर का खुद पर असर नहीं पड़ने देती हैं। अब उन्होंने बताया कि क्या उन्हें मदरहुड प्रेशर का असर होता है कि नहीं।

टीवी से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद मोना सिंह आज फिल्मों और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धूम मचा रही हैं। मोना सिंह का कहना है कि वह सोसाइटी के जो प्रेशर होते हैं उन्हें खुद पर हावी नहीं होने देती हैं। उन्होंने कहा कि जब वह मैरिड नहीं थीं तब उन्होंने शादी और अब शादी के बाद मदरहुड का प्रेशर नहीं लिया है।

मोना सिंह बोलीं मुझे नहीं पड़ता कोई फर्क

आईएएनएस से बात करके हुए मोना ने कहा, ‘मैं कभी मदरहुड का प्रेशर नहीं झेलती हूं। मुझे कभी ऐसे सवालों से फर्क नहीं पड़ा है। वहीं जब मेरी शादी नहीं हुई थी तब एक ही सवाल हमेशा मुझसे पूछा जाता था कि क्या तुम लड़का ढूंढ रही हो? लेकिन मैंने हमेशा अपने टर्म में जीती हूं और मुझे लगता है कि यही बेस्ट तरीका है। आपको बस खुद को जवाब देना चाहिए और अपनी मर्जी के हिसाब से जिम्मेदारी लें। तो हां मैं एक खूबसूरत भरी लाइफ जी रही हूं।’

हमें अपनी मर्जी से जीना चाहिए लाइफ

मोना ने आगे कहा, ‘देखो…लोगों का काम है कहना, लोगों का काम है आपको नीचे गिराना, आपको भड़काना या परेशान करना। लेकिन ये आपकी जॉब है कि आपको इससे इफेक्ट नहीं होना है। हमारा काम है अपनी लाइफ को वैसे जिएं जैसा हमारा मन है क्योंकि हम अपने बिल पे कर रहे हैं या अपनी लाइफ जी रहे हैं।’

मोना की प्रोफेशनल लाइफ

मोना के बारे में बता दें कि उन्होंने टीवी में अपने करियर की शुरुआत जस्सी जैसा कोई नहीं शो से की थी और पहली ही शो उनका सुपरहिट थी। शो में मोना को काफी पसंद किया गया था। वह घर-घर फेमस हो गई थीं शो के इस किरदार से। इसके बाद मोना ने झलक दिखलाता, राधा की बेटियां कुछ कर दिखाएगी, प्यार को हो जाने दो, कवच जैसे शो किए हैं।

इन फिल्मों में किया काम

वहीं फिल्मों की बात करें तो उनकी पहली फिल्म 3 इडियट्स थी। इसके बाद वह अमावस, जेड प्लस, लाल सिंह चड्ढा, मुंजया, बॉर्डर 2, सुबेदार समेत कई मूवीज में काम कर चुकी हैं।

ओटीटी पर भी मोना करती हैं धमाल

ओटीटी पर वहीं उनके कई पॉपुलर प्रोजेक्ट्स हैं जिसके जरिए उन्हें काफी प्यार मिला है जैसे ये मेरी फैमिली, मिशन ओवर मार्स, ब्लैक विडोज, मेड इन हैवन, काला पानी, द बैड्स ऑफ बॉलीवुड और कोहरा। हाल ही में मोना मां का सम में नजर आईं जिसमें उनके साथ मिहिर अहूजा लीड रोल में थे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN