Home मनोरंजन समाचार KSBKBT 2: नंदिनी पर भड़का करण, क्या खत्म हो जाएगा दोनों का...

KSBKBT 2: नंदिनी पर भड़का करण, क्या खत्म हो जाएगा दोनों का रिश्ता?

16
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/16/1200x900/KSBKBT_16_04_1776306644866_1776306648702.png

KSBKBT 2: स्टार प्लस के सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में अब शांतिनिकेतन में शांति है, लेकिन करण और नंदिनी के बीच बढ़ता तनाव तुलसी को एक बार फिर परेशान करने वाला है।

स्टार प्लस के सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में हर रोज नए ट्विस्ट और टर्न आते रहते हैं। नोयोना का सच सामने आने के बाद तुलसी ने उसे घर से निकाल दिया है। नोयोना के जाने के बाद शांतिनिकेतन में सब नॉर्मल हो गया। मुन्नी और शोभा तुलसी और मिहिर की दोबारा शादी का प्लान कर रहे हैं। सब लोग खुश हैं, लेकिन तुलसी करण और नंदिनी के रिश्ते में आने वाले तनाव से अनजान है। करण और नंदिनी का रिश्ता टूटने की कगार पर है।

नंदिनी को करण पर शक

नंदिनी करण को किसी वकील से मिलते देख लेती है। उसे लगता है कि करण तलाक लेना चाहता है इसी वजह से वो वकील को मिला है। करण उसे बताता है कि ऐसा नहीं है। करण नंदिनी को मालाबार हिल्स के एक घर में ले जाता है। करण उससे कहता है कि उसने इंडिया वापस शिफ्ट होने का प्लान कर लिया है इस वजह से ही उसने घर खरीदा है। नंदिनी खुश तो होती है, लेकिन उसे अब भी करण पर शक होता है।

नंदिनी और करण वहां से निकलते हैं तब नंदिनी करण से पूछती है कि वो इतना खुश क्यों हो रहा है? करण कहता है कि वो बस ऐसे ही खुश हो रहा है। फिर करण नंदिनी से कहता है कि उसे क्या लग रहा है कि वो क्यों खुश है। इसपर नंदिनी उसे कहती है कि उसे लग रहा है कि उसने उसे वकील से मिलते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया है इस वजह से वो अब बात को कवर करने की कोशिश कर रहा है।

नंदिनी की बात सुनकर भड़का करण

करण नंदिनी की बात सुनकर बहुत ज्यादा भड़क जाता है। करण नंदिनी से कहता है कि अगर वो यही चाहती है तो यही ठीक। करण कहता है कि उनका रिश्ता अब खत्म हो गया है। नंदिनी के शक की वजह से करण और उसके रिश्ते में तनाव बढ़ गया है।

क्या शांतिनिकेतन में फिर आएगी परेशानी?

तुलसी अभी इस बात से बिल्कुल अनजान है। उसे नहीं पता है कि करण और नंदिनी के बीच क्या चल रहा है। क्या करण और नंदिनी के रिश्ते का तनाव एक बार फिर घर में परेशानी लेकर आएगी? इधर मुन्नी और शोभा तुलसी और मिहिर की दोबारा शादी कराने का प्लान कर रहे हैं। शोभा गौतम से भी इस बारे में बात करती है। गौतम शोभा को ऐसा न करने की सलाह देता है। क्या दोबारा हो पाएगी मिहिर और तुलसी की शादी?

SOURCE : LIVE HINDUSTAN