Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/15/1200x900/ranbir_kapoor_animal_15_04_1776251208935_1776251212814.pngसंदीप रेड्डी वांगा की फिल्म में नजर आए प्रेम चोपड़ा ने बताया कि फिल्म से रणबीर कपूर और उनके सीन्स कट किए गए थे। उन्होंने बताया कि फिल्म काफी लंबी हो रही थी जिसकी वजह से सीन्स को कट करना पड़ा था।
संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म एनिमल बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक थी। उस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी। फिल्म की काफी सराहना भी हुई थी। हालांकि, कई लोगों ने फिल्म को मिसोजिनिस्ट बताते हुए आलोचना भी की थी। अब फिल्म में नजर आए प्रेम चोपड़ा ने भी एनिमल को बहुत हिंसक फिल्म बताया है। साथ ही, उन्होंने ये भी बताया कि फिल्म से रणबीर कपूर और उनके, दोनों के सीन्स काटे गए थे।
एनिमल में काम करने को लेकर क्या बोले प्रेम चोपड़ा?
विकी लालवानी के साथ खास बातचीत में 90 साल के एक्टर प्रेम चोपड़ा ने एनिमल को ‘काफी हिंसक’ फिल्म बताया। उन्होंने आगे कहा, “मुझे दो-तीन दिन का ही रोल मिला था, लेकिन वो रोल काफी पॉपुलर हो गया। फिल्म सुपर-डुपर हिट हो गई। अब मेरे पास उस तरह के कई ऑफर्स हैं, लेकिन मुझे ऐसे किरदार नहीं मिलते जो मुख्य भूमिका वाले और रोमांचक हों। मुझे ऑफर्स मिलते रहते हैं, लेकिन अब फिजिकली मैं बहुत फिल्में नहीं कर सकता हूं क्योंकि अब मैं थोड़ा आराम करना पसंद करता हूं।”
एनिमल से काटे गए रणबीर कपूर के सीन्स?
प्रेम चोपड़ा से पूछा गया कि क्या फिल्म से उनके सीन्स काटे गए थे? इस सवाल के जवाब में प्रेम चोपड़ा ने कहा, “एनिमल 3 घंटे की फिल्म बननी थी, लेकिन वो साढ़े चार घंटे की फिल्म बन गई। रणबीर कपूर के भी कुछ सीन्स काटे गए थे। लेकिन रणबीर ने बहुत अच्छा काम किया, बॉबी देओल और बाकी एक्टर्स ने भी बहुत अच्छा काम किया। समय अब बदल गया है।”
2023 में रिलीज हुई थी संदीप वांगा की फिल्म
एनिमल साल 2023 में रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भारत में 553.87 करोड़ कमाए थे। वहीं, फिल्म ने दुनियाभर में 915 करोड़ की कमाई की थी। एनिमल में रणबीर कपूर और प्रेम चोपड़ा के अलावा रश्मिका मंदाना, तृप्ति डिमरी, बॉबी देओल, अनिल कपूर, सौरभ सचदेवा, सलोनी बत्रा और चारू शंकर जैसे कलाकार नजर आए थे।
रामायण में नजर आएंगे रणबीर कपूर
रणबीर कपूर की बात करें तो इन दिनों वो अपनी अपकमिंग फिल्म रामायण को लेकर चर्चा में हैं। नितेश तिवारी की रामायण में रणबीर कपूर भगवान राम का किरदार निभाने वाले हैं। रणबीर कपूर का लुक भी रिवील कर दिया गया है। रामायण में रणबीर कपूर के साथ साई पल्लवी (सीता), रवि दुबे (लक्ष्मण), सनी देओल (हनुमान), अरुण गोविल (राजा दशरथ), लारा दत्ता (कैकेयी) और यश (रावण) जैसे कलाकार नजर आएंगे।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


