Home मनोरंजन समाचार जब 400 भूखी शार्कों के बीच अक्षय कुमार ने किया खतरनाक स्टंट,...

जब 400 भूखी शार्कों के बीच अक्षय कुमार ने किया खतरनाक स्टंट, खून की खुशबू पाकर बौखलाईं शार्क्स और फिर…

38
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/13/1200x900/AkK_1776055373909_1776055380724.jpg

Akshay Kumar Shark Stunt: अक्षय कुमार ने बताया कि असली गड़बड़ वहीं से शुरू हुई। क्योंकि शार्कें खून की खुशबू पाकर बौखलाने लगती हैं और वह अब शार्कों का निवाला बनने के बेहद करीब थे।

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार अपनी फिल्मों के स्टंट खुद करने के लिए जाने जाते हैं। वह हमेशा कोशिश करते हैं कि किसी स्टंटमैन की जान जोखिम में डालने की बजाए खुद ही उस स्टंट को अंजाम दें। इस दौरान वह कई बार बहुत बुरी तरह जख्मी भी हो चुके हैं। लेकिन एक स्टंट ऐसा था जिसमें अक्षय कुमार की जान बाल-बाल बची थी। इस स्टंट में उन्हें समंदर की गहराई में भूखी शार्कों के बीच एक फाइट सीक्वेंस करना था। गड़बड़ यह हुई कि इस सीन के दौरान अचानक अक्षय कुमार को ब्लीडिंग होने लगी और शार्कें बिदक गईं।

400 भूखी शार्कों के बीच करना था एक्शन सीन

अक्षय कुमार ने यह किस्सा खुद एक इवेंट में बातचीत के दौरान बताया था। उन्होंने कहा, ‘मैं एक फिल्म कर रहा था ब्लू। मुझे एक अंडर वॉटर सीन फाइट सीन करना था। पानी में करीब 100 फीट नीचे। और फिर वहां करीब 400 शार्क हमारे इर्द-गिर्द घूम रही थीं। हालांकि वो आपको डिस्टर्ब नहीं करती हैं, तब तक जब तक आप उन्हें नहीं छेड़ रहे हैं। तो मैं जब स्टंट कर रहा था तो मैंने किक मारी। अब किक के अंदर मैं थोड़ा उछल गया, तो एक लोहे का चंक जैसा था वो मेरे सिर पर लगा।’

सिर से बहने लगा खून और बौखला गईं शार्क्स

अक्षय कुमार ने बताया कि असली गड़बड़ वहीं से शुरू हुई। क्योंकि शार्कें खून की खुशबू पाकर बौखलाने लगती हैं और वह अब शार्कों का निवाला बनने के बेहद करीब थे। खिलाड़ी कुमार ने कहा, ‘मेरा सिर फट गया और खून बहना शुरू हो गया। और जैसा कि सभी को पता है, खून बहना शुरू हुआ तो काफी हलचल मच गई शार्कों को बीच। लेकिन मेरे जो डाइवर्स थे, वो बहुत प्रोफेशनल थे। उन्होंने क्या किया उनके पास मछलियां थीं मरी हुई। उन्होंने वो मछलियां मुझसे दूर फेंकनी शुरू कर दीं, और जितनी शार्क थीं वो उस तरफ जानी शुरू हो गईं।’

भूत बंगला के जरिए कमबैक करेगी यह जोड़ी

इस तरह अक्षय कुमार के डाइवर्स और स्टंट डायरेक्टर की सूझबूझ के चलते कोई दुर्घटना नहीं हुई और फिर बाद में यह स्टंट किया गया। बता दें कि अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भूत बंगला’ के लिए सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म में उनके साथ वामिका गब्बी फीमेल लीड रोल प्ले करती नजर आएंगी। फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज किया जा चुका है और अब दर्शकों को इस मूवी की रिलीज का इंतजार है। इस फिल्म के जरिए लंबे वक्त बाद अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी पर्दे पर वापसी कर रही है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN