Home व्यापार समाचार सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! 8वें वेतन आयोग ने शुरू की ये...

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! 8वें वेतन आयोग ने शुरू की ये बड़ी प्रक्रिया

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

8th Pay Commission latest update: 8वां वेतन आयोग अब सक्रिय रूप से कर्मचारियों और संगठनों से सुझाव लेने की प्रक्रिया में जुट गया है। दिल्ली और पुणे में होने वाली बैठकों के जरिए सैलरी, भत्तों और पेंशन पर महत्वपूर्ण चर्चा होगी।

8th Pay Commission latest update: सरकारी कर्मचारियों के लिए बेहद अहम माने जा रहे 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) से जुड़ी बड़ी अपडेट सामने आई है, जो आने वाले समय में सैलरी, भत्तों और पेंशन स्ट्रक्चर को प्रभावित कर सकती है। आयोग ने अब कर्मचारियों के संगठन, यूनियन और सरकारी संस्थानों से सीधे संवाद की प्रक्रिया तेज कर दी है। इसके तहत अप्रैल के अंत में नई दिल्ली में और मई की शुरुआत में पुणे में महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित की जा रही हैं, जहां विभिन्न पक्ष अपनी मांगें और सुझाव सीधे आयोग के सामने रख सकेंगे।

कब और कहां होंगी बैठकें?

नई दिल्ली में ये बैठकें 28, 29 और 30 अप्रैल 2026 को होंगी, जबकि पुणे में 4 और 5 मई को बातचीत का कार्यक्रम तय किया गया है। हालांकि, इन बैठकों में शामिल होने के लिए एक जरूरी शर्त रखी गई है, संबंधित यूनियन या संस्था को पहले आयोग की वेबसाइट पर अपना मेमोरेंडम यानी सुझावों का दस्तावेज जमा करना होगा। इस प्रक्रिया की आखिरी तारीख 30 अप्रैल 2026 तय की गई है। इसके बाद ही अपॉइंटमेंट के लिए आवेदन किया जा सकता है। आयोग आने वाले समय में मुंबई और अन्य राज्यों में भी ऐसी बैठकों की योजना बना रहा है।

इस पूरे घटनाक्रम का मतलब यह है कि 8वां वेतन आयोग अब केवल कागजी प्रक्रिया तक सीमित नहीं है, बल्कि जमीनी स्तर पर सुझाव लेकर फाइनल सिफारिशें तैयार करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। यही कारण है कि कर्मचारी संगठनों के लिए यह समय बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इसी चरण में उनकी मांगों को अंतिम रूप दिया जाएगा।

इसके साथ ही आयोग ने एक और बड़ा कदम उठाते हुए कंसल्टेंट पदों पर भर्ती भी शुरू कर दी है। कुल करीब 20 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं, जिनमें फुल-टाइम और पार्ट-टाइम दोनों तरह के विकल्प मौजूद हैं। खास बात यह है कि फुल-टाइम कंसल्टेंट को हर महीने ₹1.80 लाख तक का वेतन मिल सकता है। इच्छुक उम्मीदवारों को केवल ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा, किसी भी प्रकार की ऑफलाइन या ईमेल आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

नीचे दी गई कैटेगिरी में ऑनलाइन करें आवेदन

कैटेगिरी अनुभव (वर्ष) अधिकतम आयु सीमा अधिकतम पद संख्या
कंसल्टेंट (सीनियर कंसल्टेंट) 10+ वर्ष 45 वर्ष 5
कंसल्टेंट 6+ वर्ष 40 वर्ष 5
कंसल्टेंट (यंग प्रोफेशनल) 4+ वर्ष 32 वर्ष 10

8वां वेतन आयोग अब तेजी से एक्टिव मोड में आ चुका है। आने वाले महीनों में इसके फैसले लाखों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स की आय पर सीधा असर डाल सकते हैं, इसलिए हर अपडेट पर नजर रखना बेहद जरूरी हो गया है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN