Source :- LIVE HINDUSTAN
Visa Free Countries For Indian Passport: इस साल इंटरनेशनल ट्रिप का प्लान बना रहे लेकिन वीजा बनवाने का झंझट नहीं चाहते तो एक दो नहीं पूरे 56 देशों की सैर कर सकते हैं। इंडियन पासपोर्ट के साथ मिल जाएगी एंट्री।
इंटरनेशनल ट्रिप का प्लान बना रहे तो सबसे पहले वीजा बनवाने का ख्याल आता है। क्योंकि ज्यादातर देशों के लिए वीजा का प्रोसेस होने में काफी टाइम लगता है। लेकिन आपको जानकारी होनी चाहिए कि अगर आपके पास ऑर्डिनरी इंडिया का पासपोर्ट है तो आप एक दो नहीं पूरे 56 देशों में ट्रैवल कर सकते हैं और आपको पहले से वीजा लेने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। तो अभी तक आप केवल नेपाल, भूटान, दुबई, थाईलैंड देशों के नाम ही जानते थे तो आज जान लें वो कौन से देश हैं जहां पर आप वीजा लिए बगैर ट्रैवल कर सकते हैं। ग्लोबल पासपोर्ट रैंकिंग में इंडिया का पासपोर्ट 75वें पोजीशन पर है। जिससे इंडिया के पासपोर्ट होल्डर को पूरे 56 देशों में ट्रैवल करने की इजाजत है। इन 56 देशों में जाने के लिए पहले से वीजा लेने की जरूरत नहीं होगी। इन देशों में ट्रैवल के लिए इंडियन सिटीजन के लिए वीजा की सुविधा 3 कैटेगरी में डिवाइड है।
वीजा फ्री एंट्री
वीजा ऑन अराइवल
ई-वीजा
इन देशों में है वीजा फ्री एंट्री
इंडियन सिटीजन है और इंडिया का पासपोर्ट पास में है तो इन देशों में बगैर वीजा लिए ही एंट्री मिल जाएगी। अगर आप लास्ट टाइम पर डेस्टिनेशन डिसाइड कर ट्रैवल करना चाहते हैं तो इन देशो में ट्रिप का प्लान बना सकते हैं।
एशिया- भूटान, कजाकिस्तान, मकाऊ (SAR चीन), मलेशिया, नेपाल
अफ्रीका- अंगोला, मॉरीशस, रवांडा, सेनेगल
कैरेबियन कंट्रीज- बाराबाडोस, ब्रिटिश वर्जिन आईलैंड्स, डोमिनिका, ग्रेनाडा, हैती, जमैका,मांन्टसैराट, सेंट विन्सेंट एंड द ग्रेनेटाइंस, त्रिनिदाद एंड टोबैगो
ओशिनिया- कुक आईलैंड, फिजी, किरीबाती, माइक्रोनेशिया, वनातु, नियु।
मिडिल ईस्ट-कतर
ई-वीजा लेकर पहुंचे ये कंट्री
कुछ देशों में इलेक्ट्रॉनिक ट्रैवल ऑथराइजेशन की मदद से पहुंचा जा सकता है। इसमे कुछ देश ऐसे होते हैं जहां पर ट्रैवल के लिए इंडियन सिटीजन को केवल एक प्री ऑनलाइन अप्रूवल लेना होता है। जो मात्र कुछ घंटों में प्रोसेस हो जाता है। इन देशों में ई-वीजा लेकर पहुंच सकते हैं-
केन्या, सेशेल्स, सेंटकिट्स और नेवीस
वीजा ऑन अराइवल
दुनियाभर के कुछ देश ऐसे हैं जहां पर इंडियन पासपोर्ट के साथ आप पहुंचकर एयरपोर्ट या देश के बॉर्डर वीजा बनवा सकते हैं। एशिया, अफ्रीका जैसे अलग-अलग महाद्वीप के इन देशों में इंडियन वीजा ऑन अराइवल पर ट्रैवल कर सकते हैं।
एशिया- कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मालदीव, म्यांमार, श्रीलंका, थाईलैंड, तिमोर लेस्ते( ये छोटी सी कंट्री इंडोनेशिया से अलग हुई है और इसकी राजधानी का नाम दिली है)
अफ्रीका- बुरुंडी, केप वरदे आईलैंड, कोमोरो आइलैंड, जिबूती, इथोपिया, मेडागास्कर, मोजैम्बिक, गिनी बिसाऊ, सिएरा लियोन, तन्जानिया, जाम्बिया, जिम्बाब्वे।
ओशेनिया- मार्शल आईलैंड,पालाउ आईलैंड, सामोआ, तुवालू
मिडिल ईस्ट- जॉर्डन
कैरेबिनयन कंट्री- सेंट लूसिया
तो अगर इस साल इंटरनेशनल ट्रिप करने का प्लान है तो इन देशों में बगैर वीजा बनवाने के झंझट के आराम से ट्रैवल कर सकते हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


