Home मनोरंजन समाचार आशा भोसले की पोती ने दिया हेल्थ अपडेट, बताया क्यों किया सिंगर...

आशा भोसले की पोती ने दिया हेल्थ अपडेट, बताया क्यों किया सिंगर को अस्पताल में भर्ती

9
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/11/1200x900/sb_1775926876660_1775926890560.jpg

आशा भोसले के अस्पताल में भर्ती होने की खबर वायरल होने के बाद अब उनकी पोती ने सिंगर का हेल्थ अपडेट दिया है और बताया कि आखिर क्यों उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।

आशा भोसले के अस्पताल में भर्ती होने की खबर ने सबको परेशान कर दिया। ऐसा कहा जा रहा था कि कार्डियक अरेस्ट की वजह से आशा भोसले को अस्पताल में भर्ती किया गया था। लेकिन अब आशा भोसले की पोती ने सोशल मीडिया पर अपडेट दिया है।

पोती ने क्या दिया अपडेट

आशा की पोती जनाई ने सिंगर के साथ फोटो शेयर की है। इसके साथ उन्होंने लिखा,’मेरी दादी, आशा भोसले बहुत कमजोरी और सीने में इंफेक्शन की वजह से अस्पताल में भर्ती हैं। हम आप सबसे रिक्वेस्ट करते हैं हमारी प्राइवेसी का ध्यान रखें। ट्रीटमेंट चल रहा है और आशा करते हैं सब ठीक हो। हम आपको अपडेट देते रहेंगे।’ जनाई वैसे आशा के काफी करीब हैं और वह उनके साथ काफी फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं।

लोग कर रहे हैं उनके ठीक होने के लिए प्रार्थना

जनाई के इस पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स सभी आशा के जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं। वहीं कुछ ने कहा कि आप अपडेट देते रहना कि आशा जी की हालत अब कैसी है।

वैसे बता दें कि जब आशा के अस्पताल में भर्ती होने की खबर आई तब कहा गया कि सिंगर को कार्डियक अरेस्ट आया और इसी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया।

आशा भोसले का करियर

आशा भोसले के बारे में बता दें कि वह हिंदी सिनेमा की सक्सेसफुल सिंगर्स में से एक हैं। उन्होंने अपने 8 दशक के करियर में खूब गाने गाए हैं। सिर्फ हिंदी ही नहीं आशा ने कई अलग भाषा में गाने गाए हैं। उन्हें कई दिग्गज अवॉर्ड जैसे दादा साहेब फाल्के, पद्म विभूषण जैसे कई बड़े सम्मान से सम्मानित किए गए हैं। आशा ने दिल चीज क्या है, इन आंखों की मस्ती के, ये क्या जगह है दोस्तों जैसे कई हिट गाने गाए हैं।

आशा नहीं सुनती आज के समय के म्यूजिक

हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए साल 2023 में आशा ने कहा था कि वह कैसे प्रैक्टिस करती हैं और आज के नए गानों को सुनती नहीं हैं। उन्होंने कहा था, मैं सच बोलूं तो मैं आज के गाने सुनती नहीं हूं। अगर मुझे गाने सुनने होते हैं कि मैं भीनसेन जोशी के गाने, क्लासिकल गाने या गजल सुनती हूं क्योंकि इनसे मैं काफी कुछ सीखती हूं। इसकी वजह से मेरी सिंगिंग और बेहतर होती है। आज के समय में मुझे इतनी अच्छे लिरिक्स नहीं मिलते हैं। हां कुछ सिंगर्स के गाने अच्छे लगते हैं जैसे राहत फतेह अली खान, सुनिधि चौहान।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN