Home  लाइफस्टाइल समाचार वॉशिंग मशीन चल रही तो नहाने की गलती ना करें, ये रिस्क...

वॉशिंग मशीन चल रही तो नहाने की गलती ना करें, ये रिस्क पड़ सकता है भारी

7
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Bath with washing machine running on is dangerous: समय बचाने और काम फटाफट पूरा करने के चक्कर में बाथरूम में वॉशिंग मशीन ऑन करके नहाना शुरू कर देते हैं आज से ही ये आदत छोड़ दें। नहीं तो गंभीर खतरे का जोखिम बढ़ जाएगा। 

कई बार सुना होगा कि जब वॉशिंग मशीन चल रही हो तो नहाना नहीं चाहिए। लेकिन आजकल की भागदौड़ भरी लाइफ में लोग समय बचाने के लिए कई काम साथ में करने लगते हैं। जैसे बाथरूम में रखा वॉशिंग मशीन चलाकर फिर नहाना शुरू कर देते हैं। ये आदत भले ही नॉर्मल लगती हो लेकिन इसके पीछे काफी रिस्क छिपा होता है। अगर आपकी वॉशिंग मशीन बाथरूम में रखी है और आप वहीं पर नहाते हैं दोनों काम साथ में बिल्कुल नहीं करना चाहिए। कई बार घर के प्लंबर और इलेक्ट्रीशियन इस काम को करने से मना करते हैं।

आखिर क्यों खतरनाक होता है वॉशिंग मशीन चलान के साथ नहाना

दरअसल, वॉशिंग मशीन और बाथरूम दोनों में पानी और बिजली दोनों का साथ में इस्तेमाल होता है। अगर घर की अर्थिंग और वायरिंग ठीक नही है तो इससे काफी खतरा हो सकता है। एक्सपर्ट का मानना है कि वॉशिंग मशीन जब चल रही तो उसमे इलेक्ट्रिसिटी का करंट दौड़ता रहता है। उसी जगह आप अगर नहा रहे हैं और वॉशिंग मशीन में कहीं पर भी खराबी या इलेक्ट्रिसिटी आ रही होगी तो करंट लगने का डर बढ़ जाता है। शरीर गीला है तो ये करंट तेजी से आपके शरीर में दौड़ेगा। कई बार लोग इस तरह की सावधानी को इग्नोर करते हैं और बड़ी दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं।

करंट लगने का बना रहता है डर

वॉशिंग मशीन में हाई वोल्टेज करंट दौड़ता है। अगर मशीन के किसी छोटे से हिस्से में भी खराबी है तो पानी के हल्के छींटे संपंर्क में आते ही करंट को फैला देंगे।

अर्थिंग की दिक्कत होगी तो बढ़ेगा रिस्क

कई घरों में अर्थिंग सही नहीं होती है। जिससे बिजली का करंट सेफ तरीके से बाहर नहीं निकल पाता। इस सिचुएश में अगर आप पानी में हैं तो रिस्क बढ़ जाता है।

वॉशिंग मशीन बंद होने के बाद नहाएं

हमेशा कोशिश करें कि जब वॉशिंग मशीन पूरी तरह से बंद हो जाए तो उसके बाद ही नहाएं। बाथरूम में रखकर अगर इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस यूज करते हैं तो समय-समय पर घर की वायरिंग, अर्थिंग वगैरह को जरूर चेक करवाते रहें। जरा सी लापरवाही और समय बचाने की आदत बड़े जोखिम का रिस्क बढ़ा देती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN