Home मनोरंजन समाचार एक्ट्रेस ने सालों तक परिवार से छिपाए रखी तलाक की बात, एक्स...

एक्ट्रेस ने सालों तक परिवार से छिपाए रखी तलाक की बात, एक्स पति से नहीं मांगी एलिमनी

13
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/11/1200x900/DELNAAZ_11_04_1775879234157_1775879238206.png

डेलनाज ईरानी ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में राजीव पौल से अपने तलाक को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि उन्होंने तलाक के बाद पति से एलिमानी नहीं ली क्योंकि उन्हें बस शांति चाहिए थी। राजीव और डेलनाज बिग बॉस में नजर आए थे। 

एक्ट्रेस डेलनाज ईरानी और एक्टर राजीव पौल का साल 2010 में तलाक हो गया था। तलाक के बाद दोनों बिग बॉस के सीजन 6 में नजर आए थे। अब डेलनाज ने अपनी बिग बॉस जर्नी और तलाक के बारे में बात की है। तलाक के बारे में बात करते हुए डेलनाज ने कहा कि उन्होंने राजीव से कोई एलिमनी नहीं ली। उन्हें बस अपने जीवन में शांति चाहिए थी। वहीं, बिग बॉस के बारे में बात करते हुए डेलनाज ने कहा कि उन्हें अंदाजा नहीं था कि उनके एक्स पति भी शो में आएंगे।

राजीव संग तलाक को लेकर क्या बोलीं डेलनाज

Mashable India से खास बातचीत के दौरान डेलनाज ने उस वक्त को याद किया जब साल 2010 में उनका और राजीव का तलाक हुआ था। उन्होंने कहा, “वो बहुत दुर्भाग्वश था। दुख की बात है, जब आप मेंटली और इमोशनली रिलेशनशिप से निकलते हो, तो ऐसा लगता है कि एक घर में दो अनजान लोग रह रहे हैं। बहुत से लोग उस वक्त अपना तलाक के बारे में न्यूजपेपर में ऐलान करते थे। मेरे प्वाइंट ऑफ व्यू थे, 2010 से पहले ही हमारा रिश्ता खत्म हो गया था।”

राजीव नहीं करते थे डेलनाज की कदर

डेलनाज ने आगे कहा, “रिश्ते में कभी-कभी, हम एक दूसरे को हल्के में लेने लगते हैं और ये सबसे खराब चीज होती है। मेरा पार्टनर मेरी कदर नहीं करता था। उन्हें शायद इस बात का एहसास भी नहीं हुआ कि ये एक गंभीर मुद्दा बन जाएगा। तलाक मेरी डिक्शनरी में भी नहीं था।”

कई सालों तक परिवार से छिपाए रखा

डेलनाज ने बताया कि उस वक्त उन्होंने अपने परिवार को भी इस बारे में कुछ भी नहीं बताया था। उन्होंने कहा कि वो एक मिडिल क्लास पारसी परिवार से आती हैं। उनके पेरेंट्स और ग्रैंड पेरेंट्स बहुत सालों तक साथ रहे हैं। उन्होंने कहा कि बहुत सालों तक उन्होंने अपने माता-पिता को कुछ भी नहीं बताया। उन्होंने कहा कि उनके दोस्तों को थोड़ी-बहुत जानकारी थी इस बारे में। डेलनाज ने कहा कि उन्हें यकीन है कि उनके पेरेंट्स उन्हें सपोर्ट करते, लेकिन वो किसी पर बोझ नहीं बनना चाहती थीं।

राजीव से नहीं ली एलिमनी

इसी बातचीत के दौरान डेलनाज ने बताया कि उन्होंने राजीव से कभी भी एलिमनी नहीं ली। उन्होंने कहा, “मुझे कभी कुछ भी नहीं मिला। तलाक बहुत खराब था क्योंकि एक इंसान को तलाक चाहिए था और दूसरे को नहीं। मैंने शांति को चुना। कहना आसान है, करना मुश्किल, लेकिन आपको बिखरे हुए टुकड़ों को समेटकर आगे बढ़ना ही होगा।”

SOURCE : LIVE HINDUSTAN