Source :- LIVE HINDUSTAN
टाटा ग्रुप की कंपनी TTML के शेयर पिछले दिनों अपने ऑल टाइम हाई से 89% टूट गए। हालांकि, अब टाटा टेलिसर्विसेज महाराष्ट्र लिमिटेड के शेयरों ने तेज रफ्तार पकड़ी है। कंपनी के शेयर 7 दिन में 39% उछल गए हैं।
टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा टेलिसर्विसेज महाराष्ट्र लिमिटेड (टीटीएमएल) के शेयर बुरे हाल में हैं। टीटीएमएल के शेयर पिछले दिनों अपने ऑल टाइम हाई लेवल से 89 पर्सेंट तक लुढ़क गए। हालांकि, अब टाटा टेलिसर्विसेज महाराष्ट्र लिमिटेड के शेयरों ने अच्छी रफ्तार पकड़ी है। टीटीएमएल के शेयर शुक्रवार को BSE में करीब 4 पर्सेंट के उछाल के साथ 41.92 रुपये पर बंद हुए हैं। दिन के कारोबार के दौरान टाटा टेलिसर्विसेज महाराष्ट्र लिमिटेड के शेयरों ने 44.74 रुपये के स्तर को भी छुआ। पिछले 7 दिन में कंपनी के शेयरों में 39 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है।
7 दिन में 39% उछल गए हैं टीटीएमएल के शेयर
टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा टेलिसर्विसेज महाराष्ट्र लिमिटेड (TTML) के शेयर पिछले 7 ट्रेडिंग सेशंस में 39 पर्सेंट चढ़ गए हैं। टीटीएमएल के शेयर 30 मार्च 2026 को 30.12 रुपये पर थे। इस स्तर से कंपनी के शेयर 39 पर्सेंट चढ़कर 41.92 रुपये पर पहुंच गए हैं। पिछले 5 दिन में टीटीएमएल के शेयरों में 18 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 81.16 रुपये है। टाटा टेलिसर्विसेज महाराष्ट्र लिमिटेड का मार्केट कैप शुक्रवार को 8195 करोड़ रुपये के पार जा पहुंचा है।
89% तक लुढ़क गए थे टीटीएमएल के शेयर
टाटा टेलिसर्विसेज महाराष्ट्र लिमिटेड (टीटीएमएल) के शेयर अपने अब तक के उच्चतम स्तर (ऑल टाइम हाई लेवल) से 89 पर्सेंट तक टूट गए थे। टीटीएमएल के शेयर जनवरी 2022 में 290.15 रुपये पर थे। टाटा ग्रुप की इस कंपनी के शेयर अपने ऑल टाइम हाई लेवल से लुढ़कते हुए 30 मार्च 2026 को 30.12 रुपये पर पहुंच गए। टीटीएमएल के शेयर अपने 52 हफ्ते के हाई लेवल से 61 पर्सेंट से अधिक लुढ़क गए थे। टीटीएमएल के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 81.16 रुपये है और कंपनी के शेयर इस स्तर से 61 पर्सेंट से ज्यादा टूटकर 30 मार्च को 30.12 रुपये पर जा पहुंचे थे।
बोनस शेयर भी बांट चुकी है टीटीएमएल
टाटा ग्रुप की कंपनी टीटीएमएल अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर का तोहफा भी दे चुकी है। टीटीएमएल ने अगस्त 2013 में 2:15 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने हर 15 शेयर पर 2 बोनस शेयर दिए थे। दिसंबर 2025 तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक, कंपनी में प्रमोटर की हिस्सेदारी 74.36 पर्सेंट है। वहीं, पब्लिक शेयरहोल्डिंग 25.64 पर्सेंट है। पिछले 5 साल में टीटीएमएल के शेयरों में 224 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। वहीं, पिछले 10 साल में कंपनी के शेयर 529 पर्सेंट उछल गए हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



