Home व्यापार समाचार Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में होगा इजाफा? इन 2 कंपनियों...

Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में होगा इजाफा? इन 2 कंपनियों ने बढ़ाए दाम, रिलायंस ने भी खड़े किए हाथ

37
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Petrol Diesel Price Today: रिलायंस के जियो-बीपी पेट्रोल पंप पर तेल खरीदने का नया नियम लागू हो गया है। वहीं, शेल इंडिया और नायरा ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में पहले ही इजाफा कर दिया है। 

Petrol Diesel Price Today: ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की वजह से दुनिया भर के देशों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। लेकिन भारत में सरकारी तेल मार्केटिंग कंपनियों ने अब कोई इजाफा नहीं किया है। पिछले दिनों पहले नायरा और शेल इंडिया ने पेट्रोल और डीजल का रेट बढ़ा दिया था। वहीं, अब रिलायंस-बीपी के पेट्रोल पंप पर लगाए गए नए नियमों ने एक बार फिर से कीमतों में तेजी की संभावना को बल दिया है।

रिलायंस पंप का क्या है नया नियम (Reliance Petrol Rule)

रिलायंस के जियो-बीपी पेट्रोल पंप पर अब 1 बार में सिर्फ 1000 रुपये का ही तेल मिलेगा। जिसके बाद से इस बात की चर्चा शुरू हो गई है कि क्या देश में पेट्रोल और डीजल की किल्लत है। या फिर आने वाले समय में कीमतों में कोई बढ़ोतरी होने जा रही है।

नायरा ने सबसे पहले बढ़ाया था दाम (Nayra Raises Petrol Diesel Rate)

मार्च के महीने में नायरा ने पेट्रोल की कीमतों में 5 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया था। वहीं, कंपनी ने डीजल का रेट 3 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिया गया था। इसके बाद कंपनी ने अबतक कीमतों में ना कोई कटौती की है। ना ही बढ़ोतरी देखने को मिली है।

Shell India ने 25 रुपये तक बढ़ाया दाम

नायरा के बाद शेल इंडिया ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा किया था। शेल इंडिया की तरफ से डीजल की कीमतों में 25 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया गया था। वहीं, कंपनी ने पेट्रोल का रेट 7.4 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिया था।

प्रीमियम पेट्रोल के रेट में बढ़ोतरी

पब्लिक सेक्टर की कंपनी इंडियन ऑयल और हिंदुस्तान पेट्रोलियन ने प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2.09 रुपये से 2.35 रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया था। हालांकि, तब सामान्य पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई थी।

क्या कर रही है सरकार?

इंटरनेशनल मार्केट में युद्ध की वजह से कच्चे तेल का रेट 100 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पिछले एक महीने से बना हुआ है। जिसकी वजह ऑयल रिफाइनरी कंपनियों को बड़ा घाटा हो रहा है। इसी घाटे को कम करने के लिए सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर लगने वाले एक्साइज ड्यूटी में बड़ी कटौती की थी। सरकार की तरफ से 10 रुपये प्रति लीटर एक्साइज ड्यूटी को घटाया गया है।

क्या देश में है पेट्रोल और डीजल की कमी?

सरकार की तरफ से जारी बयानों में लगातार कहा जा रहा है कि देश में पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है। सरकार ने युद्ध की वजह से एक बार फिर से रूस से अधिक मात्रा में तेल खरीदना शुरू कर दिया है। इसके साथ अन्य विकल्पों को भी देखा जा रहा है। बता दें, देश में पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त भंडारण है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN