Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/10/1200x900/jan_nayakan_1775793339713_1775793343536.pngथलपति विजय की लास्ट फिल्म ‘जन नायकन’ रिलीज का इंतजार कर रही है। फिल्म को 9 जनवरी को रिलीज होना था, लेकिन फिल्म अबतक रिलीज नहीं हो पाई है। इस बीच सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि फिल्म के क्लिप्स ऑनलाइन लीक हो गए हैं।
थलपति विजय की मच अवेटेड फिल्म ‘जन नायकन’ अभी रिलीज का इंतजार ही कर रही है। फिल्म 9 जनवरी को रिलीज होने वाली थी, लेकिन फिल्म को सीबीएफसी से सर्टिफिकेट अभी तक नहीं मिला है। फिल्म में कथित तौर पर राजनीतिक कमेंट्स, भारतीय सेना के चित्रण और धार्मिक भावनाओं से जुड़े विवाद के चलते इसे ‘रिवाइजिंग कमेटी’ के पास भेजा गया है जिसके बाद मद्रास हाई कोर्ट ने भी फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी है। फिल्म रिलीज में देरी के बीच फैंस ने दावा किया है कि फिल्म के कुछ क्लिप्स सोशल मीडिया पर लीक हो गए हैं।
5 मिनट 31 सेकेंड का वीडियो क्लिप लीक
एक्स पर कई अकाउंट्स ने जन नायकन के 5 मिनट 31 सेकेंड के वीडियो क्लिप शेयर किए हैं। जो वीडियो शेयर किए गए हैं उन्हें देखकर ऐसा लग रहा है कि वीडियो जन नायकन की टेस्ट स्क्रीनिंग के दौरान बनाया गया हो। क्लिप में विजय के इंट्रोडक्शन सॉन्ग से लेकर उनका फाइट सीक्वेंस और फिल्म का टाइटल नजर आ रहा है।
सिर्फ एक्स पर ही नहीं, इन प्लेटफॉर्म्स पर भी लीक हुई फिल्म की क्लिप्स
कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने ये भी दावा किया है कि सिर्फ 5 मिनट की क्लिप नहीं, फिल्म के सारे सीन्स उन्हें ऑनलाइन मिल गए हैं। एक एक्स यूजर ने दावा किया कि उन्होंने थलपथी कचेरी गाने का क्लिप भी ऑनलाइन देख लिया है। एक क्लिप में सरप्राइज कैमियो दिख रहे हैं। दावा किया जा रहा है फिल्म के क्लिप्स सिर्फ एक्स पर ही नहीं बल्कि यूट्यूब, रेडिट और इंस्टाग्राम पर भी लीक हुए हैं।
प्रोडक्शन की तरफ से नहीं आया है कोई रिएक्शन
हालांकि, प्रोडक्शन की तरफ से फिल्म लीक पर अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। हालांकि, कुछ फैंस फिल्म क्लिप्स के लीक होने से काफी नाराज हैं और उन लोगों के खिलाफ लीगल एक्शन लेने की धमकी दे रहे हैं जो ये क्लिप्स शेयर कर रहे हैं। एक्टर विजय टीम नाम के पेज पर दावा किया गया है कि जो भी लोग क्लिप्स शेयर कर रहे हैं, उनके खिलाफ साइबर सेल में शिकायत दर्ज करा दी गई है।
विजय की लास्ट फिल्म मानी जा रही है जन नायकन
जन नायकन को एच. विनोथ ने डायरेक्ट किया है। इसे विजय की आखिरी फिल्म माना जा रहा है, क्योंकि विजय ने राजनीति की दुनिया में कदम रख दिया है। उनकी पार्टी का नाम ‘तमिझागा वेट्री कझगम’ (TVK) है। इसकी पार्टी की स्थापना 2 फरवरी 2024 को अभिनेता से राजनेता बने विजय ने की थी।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



