Home टेक न्यूज़ सुपर जूम कैमरा, AI बटन, HDR10+ डिस्प्ले के साथ आते ही छा...

सुपर जूम कैमरा, AI बटन, HDR10+ डिस्प्ले के साथ आते ही छा जाएगा Motorola Edge 70 Pro; फर्स्ट लुक आया सामने

11
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Motorola Edge 70 Pro सीरीज भारत में जल्द लॉन्च हो सकती है। इस फोन का फर्स्ट लुक, डिजाइन, कलर ऑप्शन और कुछ फीचर्स का खुलासा भी हो गया है। फोन 6500mAh की बैटरी, AI फीचर और HDR10+ सपोर्ट के साथ आने वाला है।

Motorola एक बार फिर बड़ा धमाका करने की तैयारी में है। कंपनी की अपकमिंग Motorola Edge 70 Pro सीरीज को लेकर लगातार नई-नई डिटेल्स सामने आ रही हैं। हाल ही में सामने आई लीक रिपोर्ट्स और सर्टिफिकेशन लिस्टिंग से साफ हो गया है कि यह फोन जल्द ही भारत में एंट्री मार सकता है। सबसे खास बात यह है कि इस बार Motorola सिर्फ एक नहीं बल्कि कई मॉडल लॉन्च कर सकता है, जिसमें Edge 70 Pro और Edge 70 Pro+ शामिल हैं। लीक हुई जानकारी के मुताबिक, इस फोन में प्रीमियम डिजाइन, दमदार कैमरा, बड़ी बैटरी और AI फीचर्स का शानदार कॉम्बिनेशन देखने को मिल सकता है।

Motorola Edge 70 Pro का डिजाइन और कलर ऑप्शन भी लीक हो चुका है, जिससे पता चलता है कि कंपनी इस बार लुक और स्टाइल पर खास ध्यान दे रही है। वहीं HDR10+ सर्टिफिकेशन मिलने से इसके डिस्प्ले की क्वालिटी भी काफी शानदार होने की उम्मीद है।

Motorola Edge 70 Pro का डिजाइन और लुक

लीक हुई रिपोर्ट्स के मुताबिक, Motorola Edge 70 Pro का डिजाइन काफी प्रीमियम और स्टाइलिश होने वाला है। इसमें कर्व्ड डिस्प्ले देखने को मिल सकता है, जिसमें बहुत पतले बेज़ल्स होंगे। फोन के बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जो एक स्क्वायर मॉड्यूल में होगा। इसके अलावा LED फ्लैश भी मिलेगा। सबसे दिलचस्प बात यह है कि यह फोन अलग-अलग फिनिश में आ सकता है जैसे फैब्रिक, साटन और मार्बल डिजाइन। यानी इस बार Motorola सिर्फ कलर नहीं बल्कि टेक्सचर में भी बदलाव ला रहा है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN