Home टेक न्यूज़ सरकार का अलर्ट: इस तरह के Apps से दूर रहें, नहीं तो...

सरकार का अलर्ट: इस तरह के Apps से दूर रहें, नहीं तो डूब सकता है पूरा पैसा; बचना के लिए जान लें ये 3 जरूरी टिप्स

28
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

ऑनलाइन ट्रेडिंग तेजी से बढ़ रही है, इसी के साथ मार्केट में कई Fake trading apps भी आ गए हैं जो लोगों को आसानी से ठग रहे हैं। सरकार ने इसको लेकर चेतावनी जारी की है। जानें कैसे ये स्कैम काम करता है और बचने के आसान तरीके। 

Fake Trading Apps: अगर आप ऑनलाइन ट्रेडिंग या निवेश करते हैं, तो यह खबर जरूर पढ़नी चाहिए। क्योंकि अब सरकार ने एक बड़ा अलर्ट जारी किया है। भारत में तेजी से बढ़ रहे फेक ट्रेडिंग ऐप स्कैम साइबर ठग अब ऐसे मोबाइल ऐप बना रहे हैं जो बिल्कुल असली ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म जैसे दिखते हैं। आम लोग इन्हें असली समझकर डाउनलोड कर लेते हैं और फिर उनके साथ बड़ी ठगी हो जाती है। ये फर्जी ऐप यूजर्स को शुरुआत में अच्छा मुनाफा दिखाते हैं, जिससे लोगों का भरोसा बन जाता है। लेकिन जैसे ही कोई व्यक्ति पैसे निवेश करता है, पैसे निकालना मुश्किल हो जाता है और आखिर में पूरा पैसा गायब हो जाता है।

सरकार ने साफ किया है कि फेक ऐप के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है जिससे लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। खास बात यह है कि सरकार ने इससे बचने के लिए तीन बेहद जरूरी उपाय भी बताए हैं, जिन्हें अपनाकर आप इस तरह की ठगी से खुद को बचा सकते हैं।

सरकार ने दिया है अलर्ट

सरकार ने चेतावनी दी है कि ऐसे स्कैम तेजी से बढ़ रहे हैं और आम लोग इसका शिकार हो रहे हैं। इन ऐप्स को इस तरह डिजाइन किया जाता है कि वे बिल्कुल असली लगें, जिससे यूजर्स को पहचानना मुश्किल हो जाता है। यही वजह है कि सरकार ने लोगों से सतर्क रहने और निवेश से पहले पूरी चेक करने की सलाह दी है।

ऐसे काम करता है ये पूरा स्कैम और बताए बचने के 3 तरीके

इस तरह के स्कैम में ठग पहले सोशल मीडिया, WhatsApp या Telegram के जरिए लोगों से कांटेक्ट करते हैं। फिर उन्हें एक ऐप डाउनलोड करने के लिए कहा जाता है। शुरुआत में छोटे निवेश पर मुनाफा दिखाया जाता है ताकि भरोसा बन सके। इसके बाद यूजर से बड़ी रकम निवेश करवाई जाती है। लेकिन जब पैसे निकालने की बारी आती है, तो अलग-अलग बहाने बनाकर पैसे फंसा दिए जाते हैं।

ऑनलाइन ठगी के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने लोगों को खास तौर पर तीन जरूरी बातें फॉलो करने की सलाह दी है।

1. पैसे भेजने से पहले अकाउंट और UPI ID जरूर चेक करें

सबसे पहली और जरूरी बात है कभी भी बिना चेक किए पैसे ट्रांसफर न करें। आजकल ठग अलग-अलग नाम से बैंक अकाउंट या UPI ID बनाकर लोगों से पैसे मंगवाते हैं। कई बार ये नाम किसी कंपनी या एक्सपर्ट जैसा लगता है, जिससे लोग आसानी से भरोसा कर लेते हैं।

2. ऐप डाउनलोड करने से पहले उसकी सच्चाई जरूर चेक करें

कई बार ठग ऐसे ऐप बनाते हैं जो दिखने में बिल्कुल असली लगते हैं। उनका लोगो, डिजाइन और नाम तक असली ऐप जैसा होता है। इसलिए कोई भी ऐप डाउनलोड करने से पहले ये जरूर करें: ऐप सिर्फ Google Play Store या Apple App Store से ही डाउनलोड करें, ऐप का रिव्यू और रेटिंग देखें, डेवलपर (किसने ऐप बनाया है) की जानकारी चेक करें। अगर ऐप नया है, कम रिव्यू हैं या कुछ गड़बड़ लगे, तो उसे डाउनलोड करने से बचें।

3. तुरंत शिकायत करें

अगर आपको लगता है कि आपके साथ ठगी हो रही है या हो चुकी है, तो बिल्कुल भी देर न करें। तुरंत 1930 हेल्पलाइन या सरकारी पोर्टल पर शिकायत करें। साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें। अपने बैंक को तुरंत जानकारी दें ताकि ट्रांजैक्शन रोका जा सके। याद रखें, “जल्दी पैसा कमाने” के चक्कर में अक्सर लोग अपना पैसा गंवा बैठते हैं।

ऐसे काम करता है ये स्कैम

इस तरह के स्कैम में ठग पहले सोशल मीडिया, WhatsApp या Telegram के जरिए लोगों से संपर्क करते हैं। फिर उन्हें एक ऐप डाउनलोड करने के लिए कहा जाता है। शुरुआत में छोटे निवेश पर मुनाफा दिखाया जाता है ताकि भरोसा बन सके। इसके बाद यूजर से बड़ी रकम निवेश करवाई जाती है। लेकिन जब पैसे निकालने की बारी आती है, तो अलग-अलग बहाने बनाकर पैसे फंसा दिए जाते हैं। हाल के मामलों में देखा गया है कि लोग लाखों और करोड़ों रुपये तक गंवा रहे हैं। कई मामलों में ठग WhatsApp ग्रुप बनाकर लोगों को जोड़ते हैं और फर्जी एक्सपर्ट बनकर सलाह देते हैं। इससे साफ है कि यह स्कैम तेजी से फैल रहा है और हर किसी को सावधान रहने की जरूरत है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN