Home व्यापार समाचार दनादन दूसरी बार बोनस शेयर का तोहफा, 1 पर 1 शेयर फ्री,...

दनादन दूसरी बार बोनस शेयर का तोहफा, 1 पर 1 शेयर फ्री, डिविडेंड का भी ऐलान

10
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

आनंद राठी वेल्थ ने दनादन दूसरी बार बोनस शेयर बांटने की घोषणा की है। कंपनी अपने निवेशकों को 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर देगी। यानी, कंपनी हर 1 शेयर पर 1 फ्री शेयर बांटेगी। कंपनी ने डिविडेंड का भी ऐलान किया है।

आनंद राठी वेल्थ ने अपने शेयरधारकों के लिए बड़े तोहफे का ऐलान किया है। कंपनी ने दनादन दूसरी बार बोनस शेयर बांटने की घोषणा की है। आनंद राठी वेल्थ ने गुरुवार को अनाउंस किया है कि उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर जारी करने की मंजूरी दे दी है। यानी, कंपनी अपने निवेशकों को हर 1 शेयर पर 1 बोनस शेयर बांटेगी। आनंद राठी वेल्थ ने अभी बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट की घोषणा नहीं की है। कंपनी के शेयर गुरुवार को BSE में 4 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 3548.90 रुपये पर बंद हुए हैं। आनंद राठी वेल्थ के शेयरों ने गुरुवार को कारोबार के दौरान 3576.75 रुपये के लेवल को भी छुआ और 52 हफ्ते का नया हाई बनाया।

डिविडेंड देने का भी ऐलान
आनंद राठी वेल्थ ने हर शेयर पर 7 रुपये का फाइनल डिविडेंड देने की घोषणा की है। यानी, कंपनी 5 रुपये फेस वैल्यू वाले अपने शेयर पर 140% का डिविडेंड बांटेगी। यह डिविडेंड वित्त वर्ष 2025-26 के लिए है। कंपनी ने बताया है कि सालाना आम बैठक (AGM) से 30 दिन के भीतर डिविडेंड का भुगतान कर दिया जाएगा। मार्च 2026 तिमाही में आनंद राठी वेल्थ का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 40 पर्सेंट बढ़कर 103 करोड़ रुपये रहा है, एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी का नेट प्रॉफिट 73.7 करोड़ रुपये था। पिछले वित्त वर्ष की मार्च तिमाही में ऑपरेशंस से मिला कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 29.6 पर्सेंट बढ़कर 288 करोड़ रुपये रहा, जो कि पिछले साल की समान अवधि के दौरान 222 करोड़ रुपये था।

पहले भी बोनस शेयर दे चुकी है कंपनी
आनंद राठी वेल्थ (Anand Rathi Wealth) इससे पहले भी अपने निवेशकों को बोनस शेयर बांट चुकी है। कंपनी ने मार्च 2025 में अपने शेयरधारकों को 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर दिया। यानी, कंपनी ने हर 1 शेयर पर 1 बोनस शेयर बांटा। दिसंबर 2025 तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक, कंपनी में प्रमोटर की हिस्सेदारी 43.11 पर्सेंट है, जबकि पब्लिक शेयरहोल्डिंग 56.89 पर्सेंट है।

1065% उछल गए हैं कंपनी के शेयर
आनंद राठी वेल्थ लिमिटेड के शेयर पिछले 4 साल में 1065 पर्सेंट चढ़ गए हैं। कंपनी के शेयर 8 अप्रैल 2022 को 305.45 रुपये पर थे। आनंद राठी वेल्थ के शेयर 9 अप्रैल 2026 को 3548.90 रुपये पर जा पहुंचे हैं। पिछले 3 साल में कंपनी के शेयरों में 778 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। दो साल में कंपनी के शेयर 96 पर्सेंट उछले हैं। वहीं, पिछले एक साल में आनंद राठी वेल्थ के शेयर 101 पर्सेंट चढ़ गए हैं। आनंद राठी वेल्थ के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 3,576.75 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 1636.75 रुपये है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN