Home व्यापार समाचार IPL के बीच एक्ट्रेस प्रीति जिंटा की बड़ी डील! ₹18.20 करोड़ में...

IPL के बीच एक्ट्रेस प्रीति जिंटा की बड़ी डील! ₹18.20 करोड़ में बेच दी मुंबई की प्रॉपर्टी, समझिए पूरा गेम

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा (Preity Zinta) ने मुंबई के पाली हिल में अपना फ्लैट ₹18.20 करोड़ में बेचकर अपने रियल एस्टेट पोर्टफोलियो को फिर चर्चा में ला दिया है। उनके पास मुंबई और लॉस एंजेलिस में कई प्रॉपर्टीज हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा (Preity Zinta) एक बार फिर अपने रियल एस्टेट पोर्टफोलियो को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में खबर आई कि उन्होंने मुंबई के पॉश इलाके बांद्रा के पाली हिल में स्थित अपना अपार्टमेंट करीब ₹18.20 करोड़ में बेच दिया है। यह डील इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि साल 2023 में इसी इलाके में उन्होंने एक प्रॉपर्टी लगभग ₹17 करोड़ में खरीदी थी। आइए जरा विस्तार से इस डील को समझते हैं।

पाली हिल को बांद्रा (Bandra) का एक प्रीमियम इलाका माना जाता है। यहां प्रीति जिंटा का यह फ्लैट मॉडर्न डिजाइन और शानदार लोकेशन के लिए जाना जाता था। टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जिस प्रॉपर्टी को सेल किया गया है, उस अपार्टमेंट का एरिया करीब 1,712 स्क्वायर फीट है। इसमें डुअल पार्किंग जैसी सुविधाएं भी शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बांद्रा वेस्ट के पाली हिल स्थित मातृ शक्ति में स्थित प्रीति जिंटा की प्रॉपर्टी को 18.2 करोड़ रुपये में सेल किया गया है।

रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई में अक्टूबर 2023 में उन्होंने बांद्रा के पाली हिल में समुद्र के सामने वाला एक अपार्टमेंट खरीदा था। इस अपार्टमेंट को कथित तौर पर 17 करोड़ रुपये से अधिक में खरीदा गया था। जानकारी के मुताबिक बाद में अपार्टमेंट की अनुमानित कीमत 20 करोड़ रुपये से अधिक हो गई थी।

लॉस एंजेलिस में भी प्रॉपर्टी

अगर उनके पूरे रियल एस्टेट पोर्टफोलियो की बात करें तो यह काफी स्ट्रॉन्ग और डायवर्सिफाइड है। उनका एक लग्जरी घर लॉस एंजेलिस (Los Angeles) में भी है, जिसकी कीमत करीब ₹35 से ₹40 करोड़ बताई जाती है। यह उनका मुख्य निवास है, जहां वह अपने पति के साथ रहती हैं। इसके अलावा मुंबई में उनके पास कमर्शियल प्रॉपर्टीज भी हैं, जिनकी कीमत ₹10 से ₹15 करोड़ के बीच आंकी गई है, जबकि भारत में अन्य रेसिडेंशियल निवेश भी ₹8 से ₹10 करोड़ के आसपास हैं।

कुल संपत्ति लगभग ₹125 करोड़

प्रीति जिंटा की कुल संपत्ति लगभग ₹125 करोड़ बताई जाती है, जिसमें फिल्मों, ब्रांड एंडोर्समेंट, और आईपीएल टीम (Punjab Kings) से होने वाली कमाई भी शामिल है। साथ ही उनकी कई प्रॉपर्टीज से उन्हें रेंटल इनकम भी मिलती है, जो उनकी नियमित आय का अहम हिस्सा है।

प्रीति जिंटा का रियल एस्टेट पोर्टफोलियो यह दिखाता है कि सही समय पर खरीदारी-बिक्री और लंबी अवधि के निवेश से कैसे बड़ी संपत्ति बनाई जा सकती है। उनका यह कदम निवेशकों के लिए एक सीख भी है कि प्रॉपर्टी में सही टाइमिंग और लोकेशन कितनी अहम होती है।

नोट:- इस लेख में दिए गए आंकड़े कई स्रोतों से लिए गए हैं और स्पष्ट रूप से उल्लेखित किए जाने तक इन्हें अनुमानित माना जाता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN