Home व्यापार समाचार मोदी सरकार का DA पर बड़ा फैसला, 3 कैटेगरी में किया गया...

मोदी सरकार का DA पर बड़ा फैसला, 3 कैटेगरी में किया गया बदलाव

7
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

होली के आसपास सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी पर फैसला लेती है। हालांकि, इस बार होली के एक महीने से भी ज्यादा का समय हो गया लेकिन डीए पर कोई फैसला नहीं हुआ। अब सरकार ने वेरिएबल डीए में बढ़ोतरी की है। आइए जानते हैं कि इसका फायदा किसे मिलेगा।

बीते एक महीने से केंद्रीय कर्मचारी साल 2026 की पहली छमाही के महंगाई भत्ते यानी डीए में बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे हैं। अब तक के पैटर्न के हिसाब से देखें तो होली के आसपास सरकार डीए में बढ़ोतरी पर फैसला ले लेती है। हालांकि, इस बार ऐसा नहीं हो सका है। होली के एक महीने से भी ज्यादा का समय हो गया लेकिन डीए पर कोई फैसला नहीं हुआ। अब सरकार ने वेरिएबल डीए में बढ़ोतरी की है। आइए डिटेल में इसके बारे में जान लेते हैं। यह भी जानेंगे कि इसका फायदा किसे मिलेगा।

क्या है डिटेल?

दरअसल, केंद्र सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने मजदूरों के लिए महंगाई भत्ते (VDA) और न्यूनतम मजदूरी दरों में संशोधन करते हुए नया आदेश जारी किया है। नई दरों के अनुसार, कुछ खास क्षेत्रों में काम करने वाले मजदूरों के लिए VDA (वेरिएबल महंगाई भत्ता) A, B और C क्षेत्र के हिसाब से तय किया गया है। अब वेरिएबल भत्ता क्रमशः 304 रुपये, 256 रुपये और 206 रुपये प्रतिदिन है। इसके साथ ही बेसिक सैलरी जोड़कर कुल न्यूनतम मजदूरी तय की गई है। यह 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी है।

किसे किस कैटेगरी में बांटा गया?

A कैटेगरी में रखे गए कामगारों को प्रतिदिन 827 रुपये दिया जाएगा। इसमें 523 रुपये बेसिक सैलरी और 304 रुपये वेरिएबल डीए शामिल होगा। वहीं, B कैटेगरी में 437 रुपये बेसिक और 256 रुपये वेरिएबल डीए होगा, जो कुल 693 रुपये प्रतिदिन होता है। इसके अलावा, C कैटेगरी में मजदूरों को 350 रुपये बेसिक और 206 रुपये VDA के साथ कुल 556 रुपये प्रतिदिन मिलेंगे। ये तीनों कैटेगरी अनस्किल्ड कामगारों के लिए है।

स्किल्ड श्रमिकों की बात करें तो A कैटेगरी में उन्हें 1008 रुपये मिलेंगे। कैटेगरी B में 918 रुपये और कैटेगरी C में 781 रुपये प्रतिदिन मिलेंगे। इसके अलावा, कुछ खास तरह के स्किल्ड कर्मचारियों को A कैटेगरी में 1094 रुपये, B कैटेगरी में 1008 रुपये और C कैटेगरी में 918 रुपये तक की मजदूरी दी जाएगी।

केंद्रीय कर्मचारियों के डीए पर कब होगा फैसला?

केंद्रीय कर्मचारियों को डीए बढ़ोतरी का इंतजार है। यह देखना अहम है कि सरकार कब तक इस पर फैसला लेती है। आंकड़ों के हिसाब से अनुमान है कि सरकार डीए में 2 या 3 पर्सेंट की बढ़ोतरी कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो केंद्रीय कर्मचारियों का भत्ता 58 पर्सेंट से बढ़कर 60 या 61 पर्सेंट तक पहुंच जाएगा। यह आठवें वेतन आयोग के दौर में पहली बार होगा जब सरकार भत्ते का ऐलान करेगी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN