Home टेक न्यूज़ मां की तरह देखभाल करता Robot, सुबह जगाता है, नाश्ता खिलाकर ऑफिस...

मां की तरह देखभाल करता Robot, सुबह जगाता है, नाश्ता खिलाकर ऑफिस भेजता है, Video वायरल

13
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

दिग्गज उद्योगपति हर्ष गोयनका ने एक रोबोट का वीडियो शेयर किया है, जिसमें रोबोट को घर का पूरा कामकाज करते देखा जा सकता है। यह आपको जगा सकता है, घर के उपकरण चला सकता है, साफ-सफाई कर सकता है, आपके घर को व्यवस्थित कर सकता है। आप भी देखें वीडियो

पहले रोबोट्स केवल साइंस-फिक्शन फिल्मों में देखने को मिलते थे। समय तेजी से बदल गया है और अब लोगों के रोबोट्स घरों में पहुंच गए हैं। AI और रोबोटिक्स की फील्ड में तेजी से इनोवेशन हो रहा है और हमे इसके नए-नए उदाहरण देखने को मिल रहे हैं। हाल ही में एक वीडियो सामने आया था, जिसमें रोबोट को होटल में डांस करते देखा गया था। अब दिग्गज उद्योगपति हर्ष गोयनका ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें रोबोट को घर का पूरा कामकाज करते देखा जा सकता है। रोबोट बिल्कुल मां की तरह देखभाल करता है। सुबह जगाता है, और नाश्ता खिलाकर ऑफिस भेजता है। वीडियो ऑनलाइन वायरल हो रहा है और इसमें उस भविष्य की एक झलक देखने को मिलती है, जिसकी कई सालों पहले लोगों ने कल्पना की थी। आप भी देखें यह बेहतरीन वीडियो…

हर्ष गोयनका ने एक्स पर एक पोस्ट में वीडियो शेयर करते हुए लिखा “एक चीनी कंपनी, Unipath ने एक होम रोबोट पेश किया है, जिसका इस्तेमाल असल घरों में अभी से होने लगा है। यह आपको जगा सकता है, घर के उपकरण चला सकता है, साफ-सफाई कर सकता है, आपके घर को व्यवस्थित कर सकता है… और तो और, आपके लिए खाना भी बना सकता है। यह उपयोगी है या डरावना – अभी पक्का नहीं कहा जा सकता!”

घर का पूरा काम करता है यह रोबोट

जिस रोबोट की बात हो रही है, वह सिर्फ एक काम तक ही सीमित नहीं है। यह पूरे घर में बड़ी आसानी से घूमता है और ऐसे काम करता है जिन्हें ज्यादातर लोग रोजाना खुद करते हैं। वीडियो में, इसे किचन में खाना बनाते हुए, फर्श साफ करते हुए, बिस्तर लगाते हुए, कपड़े धोते हुए और यहां तक कि खाना परोसते हुए भी देखा जा सकता है। इसके काम करने में एक लय है, एक काम के बाद दूसरा काम अपने-आप होता जाता है, ठीक वैसे ही जैसे इसने कोई रूटीन सीखा हो। और जब सारे काम हो जाते हैं, तो यह बस रुक नहीं जाता; यह खुद को भी साफ करता है। ऐसा लग रहा है कि घर के कामों के अलावा, इस रोबोट को रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनने के लिए डिजाइन किया गया है।

खुद की भी सफाई करता है रोबोट

सबसे ज्यादा जिस बात ने ध्यान खींचा, वह यह है कि रोबोट सारे काम बिल्कुल सामान्य तरीके से पूरे करता है, ठीक वैसे ही जैसे इंसान करते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि सुबह होने पर रोबोट आकर अपने मालिक को जगाता है और खिड़की से पर्दे भी हटाता है ताकि सूरज की रोशनी अंदर आ सके। मालिक के बिस्तर से उठ जाने के बाद यह बिस्तर व्यवस्थित करता है। फिर जूसर-मिक्सर चलाकर जूस तैयार करता है। ओवन पर ऑमलेट तैयार करता है और डाइनिंग टेबल पर जाकर नाश्ता परोसता भी है। ऑफिस जाते समय बैग हाथ में देकर अपने मालिक को बाय भी करता है। ठीक वैसे ही जैसे घर का सदस्य करते हैं। उसके बाद यह रूकता नहीं है, वापस अंदर आकर यह सारा सामान व्यवस्थित तरीके से जमाता है, पूरे घर की सफाई करता है। वॉशिंग मशीन में कपड़े धोता है और उन्हें सुखाने के लिए बालकनी में डालता है। टॉयलेट साफ करता है और हाइजीन मेंटेन करने के लिए अपने रोबोटिक हाथों को धोता है और तोलिए से पोछता है। साफ शब्दों में कहे तो, यह सिर्फ एक मददगार नहीं है, बल्कि इसे एक पूरी तरह से सक्षम ‘होम मैनेजर’ के तौर पर पेश किया जा रहा है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN