Home व्यापार समाचार Stock Market Today Live: शेयर मार्केट में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 2800 और...

Stock Market Today Live: शेयर मार्केट में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 2800 और 800 अंक उछला निफ्टी

14
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Stock Market Today Live 8 April:  शेयर मार्केट में तूफानी तेजी के बीच सेंसेक्स पर एचसीएल टेक, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा और सनफार्मा टॉप लूजर स्टॉक हैं। जबकि, इंडिगो 9 प्रतिशत की तेजी के साथ टॉप गेनर है। महिंद्रा एंड महिंद्रा और एलएंडटी में 7 प्रतिशत से अधिक की तेजी है।

Stock Market Today Live 8 April 10:25 AM: शेयर मार्केट में तूफानी तेजी के बीच सेंसेक्स पर एचसीएल टेक, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा और सनफार्मा टॉप लूजर स्टॉक हैं। जबकि, इंडिगो 9 प्रतिशत की तेजी के साथ टॉप गेनर है। महिंद्रा एंड महिंद्रा और एलएंडटी में 7 प्रतिशत से अधिक की तेजी है। मारुति, अडानी पोर्टस, बजाज फाइनेंस में 6 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ ट्रेड कर रहे हैं।

Stock Market Today Live 8 April 9:50 AM: सेंसेक्स 2822 अंकों से अधिक की उछाल के साथ 77439 पर पहुंचा। जबकि, एनएसई का निफ्टी 800 अंकों से अधिक की तूफानी तेजी के साथ 23949 पर पहुंच गया। कच्चे तेल की कीमतें कम होने से ओएमसी के शेयरों में उछाल आया, जिसमें इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOC) में 8.2%, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) में 9% और भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) में 8.8% की बढ़ोतरी हुई।

Stock Market Today Live 8 April 9:25 AM: शेयर मार्केट में तूफानी तेजी के बीच सेंसेक्स 2700 अंकों से अधिक की उछाल के साथ 77392 पर पहुंचा। जबकि, एनएसई का निफ्टी 800 अंकों से अधिक की तूफानी तेजी के साथ 23938 पर पहुंच गया। निफ्टी मिडकैप और स्मॉल कैप इंडेक्स 3 प्रतिशत से ऊपर हैं। सेक्टोरल इंडेक्स में बैंक निफ्टी और फाइनेंशियल सर्विसेज दोनों 4 पर्सेंट से ऊपर हैं। ऑटो इंडेक्स 5 प्रतिशत से ऊपर ट्रेड कर रहा है। पीएसयू बैंक, प्राइवेट बैंक भी चार फीसद से अधिक चढ़े हैं। रियल्टी में 5.70 प्रतिशत की उछाल है। ऑयल एंड गैस, मीडिया और मेटल भी 2 से 3 प्रतिशत ऊपर हैं। दूसरी ओर RBI की मोनेटरी पॉलिसी घोषणा से पहले डॉलर के मुकाबले रुपया 36 पैसे बढ़कर 92.64 प्रति डॉलर पर खुला।

Stock Market Today Live 8 April 9:20 AM: शेयर मार्केट में तूफानी तेजी है। बीएसई का सेंसेक्स पर सभी स्टॉक्स ग्रीन हैं। निफ्टी में इंडिगो 10 प्रतिशत की तेजी के साथ टॉप गेनर है। एलएंडटी में 7 प्रतिशत से अधिक की तेजी है। अडानी पोर्टस, बजाज फाइनेंस और श्रीराम फाइनेंस भी 6 प्रतिशत की तेजी के साथ ट्रेड कर रहे हैं।

Stock Market Today Live 8 April 9:15 AM: ट्रंप के सीजफायर के ऐलान के बाद शेयर मार्केट में तूफानी तेजी देखने को मिल रही है। बीएसई का सेंसेक्स 2674 अंकों की बंपर उछाल के साथ 77290 पर खुला। जबकि, एनएसई का निफ्टी 731 अंकों की तूफानी तेजी के साथ 23855 पर खुलने में कामयाब रहा। सेंसेक्स पर सभी 30 शेयर हरे निशान पर खुले।

Stock Market Today Live 8 April 7:40 AM: ईरान-अमेरिका सीजफायर के ऐलान के बाद ग्लोबल मार्केट में तेजी दिख रही है। इसका असर आज घरेलू शेयर मार्केट पर देखने को मिल सकता है। आज दलाल स्ट्रीट के बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में तूफानी तेजी देखने को मिल सकती है।

एशियन मार्केट में जोरदार उछाल

ईरान पर दो हफ्ते तक हमले न करने के ट्रंप के ऐलान के बाद आज एशियन मार्केट में बंपर तेजी है। जापान का निक्केई 225 पांच प्रतिशत से अधिक उछलकर 56230 पर पहुंच गया है। टॉपिक्स में 3 प्रतिशतसे अधिक की बढ़त रही और यह 3775 पर है। कोस्पी में 6% से अधिक की तेजी है। हैंग सेंग फ्यूचर इंडेक्स 25,233 पर था, जो 25,116.53 के पिछले बंद स्तर से अधिक था।

गिफ्ट निफ्टी

ट्रंप की युद्धविराम घोषणा के बाद Gift निफ्टी में 800 अंकों की उछाल दर्ज की जा रही है। यह 23987 के लेवल पर पहुंच गया। गिफ्ट निफ्टी घरेलू शेयर मार्केट में तूफानी तेजी की ओर इशारा कर रहा है।

वॉल स्ट्रीट का हाल

अमेरिकी शेयर बाजार की बात करें तो मंगलवार को मिश्रित बंद हुए। डॉऊ जोंस 85 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 46584 के लेवल पर बंद हुआ जबकि, एसएंडपी 500 और नैस्डैक में मामूली बढ़त रही।

कच्चा तेल

ब्रेंट क्रूड करीब 16% तक टूटकर 92 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गया, जबकि वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) में पिछले छह वर्षों की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई और यह करीब 95 डॉलर के स्तर पर पहुंच गया।

सोने की कीमतें

ईरान-अमेरिका सीजफायर के ऐलान के बाद इंटरनेशनल मार्केट में स्पॉट गोल्ड 2.3% चढ़कर 4,811.66 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया, जबकि अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स 3.3% की तेजी के साथ 4,840 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर बंद हुए।

बिटकॉइन की कीमतें

अमेरिका-ईरान युद्धविराम समझौते के बाद बिटकॉइन की कीमतें तीन सप्ताह के हाई पर पहुंच गईं। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी, बिटकॉइन की कीमतें 4.9% बढ़कर $72,738 हो गईं। यह 18 मार्च के बाद इसका हाई है। ईथर की कीमतें 7.4% बढ़कर 2,273 डॉलर हो गईं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN