Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/08/1200x900/dhurandhar_2_actor_Aditya_dhar_1775622690191_1775622690339.jpgआदित्य धर का नाम पूरी दुनिया में रौशन हो चुका है। उनकी फिल्म धुरंधर 2 के चर्चे देश-विदेश में हो रहे हैं। अब एक्टर राज जुत्शी की भतीजी ने उन्हें नैशनल अवॉर्ड मिलने की इच्छा जताई, आदित्य ने इस पर हामी भरी है।
धुरंधर 2 फिल्म की तारीफ में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से लोग कुछ ना कुछ लिख रहे हैं। आदित्य धर सबका आभार भी जता रहे हैं। इस बीच फिल्म के एक्टर राज जुत्शी की भतीजी ने उनकी तारीफ में पोस्ट किया और लिखा कि वह नैशनल अवॉर्ड के हकदार हैं। आदित्य धर ने इसे अपनी इंस्टा स्टोरी पर रीपोस्ट करके लिखा है कि वह नैशनल अवॉर्ड के लिए हमेशा तैयार हैं।
राज जुत्सी की भतीजी ने की तारीफ
धुरंधर के दोनों पार्ट्स की धुआंधार सफलता के बाद आदित्य धर के शुभचिंतक उनके लिए नैशनल अवॉर्ड की प्रार्थना कर रहे हैं। आदित्य धर भी इसे पाने के लिए तैयार हैं। धुरंधर द रिवेंज में राज जुत्शी लेफ्टिनेंट जनरल शमशाद हसन के रोल में हैं। वही शमशाद जिसके कहने पर लास्ट में हमजा को रिहा किया जाता है। वह आईएसआई के डीजी बने हैं। उनकी भतीजी ने अपने चाचा की तारीफ में पोस्ट लिखा और इसमें आदित्य धर की तारीफ भी की।
आदित्य धर को नैशनल अवॉर्ड
राज की भतीजी संक्षिता लिखती हैं, राज चाचू, आपको फिर से पर्दे पर देखना बहुत अच्छा था। मैं यह चीज किसी के साथ शेयर करना चाहती हूं। फिर आदित्य धर को टैग करते हुए लिखा है, मिस्टर धर!!! कितनी कमाल की फिल्म है, सीक्वल्स चैलेंजिंग हो सकते हैं, क्योंकि लोगों को ओरिजिनल के बाद इससे बहुत उम्मीदें होती हैं। धुरंधर 2 इन सभी उम्मीदों पर खरी उतरी। आपने जो लेगेसी बना दी है, उसके लिए आपको जरूर नैशनल अवॉर्ड मिला चाहिए।
अवॉर्ड के लिए तैयार हैं आदित्य धर
आदित्य धर ने राज जुत्शी की भतीजी के इस रिव्यू को इंस्टाग्राम पर लगाकर जवाब दिया है, ‘नैशनल अवॉर्ड के लिए हमेशा तैयार हूं।’ आदित्य धर ने कई और लोगों की तारीफ वाले पोस्ट अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर कर रखे हैं।
धुरंधर 2 ने किया मालामाल
आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म धुरंधर 2 भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 20 दिनों में 1033.37 करोड़ रुपये कमा चुकी है। वर्ल्ड वाइड इस फिल्म ने 1641.21 करोड़ रुपये की कमाई की है।
जाकिर खान विवाद
रीसेंटली एक अवॉर्ड शो में धुरंधर को 14 अवॉर्ड मिले। यहां कॉमेडियन जाकिर खान ने मजाक में कहा कि भले ही लोग धुरंधर की तारीफ कर रहे हों लेकिन बॉलीवुड वालों की जली तो होगी। इस पर इंडस्ट्री के कुछ लोगों के रिएक्शंस आ रहे हैं। पठान के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद और गदर एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने जाकिर खान के कमेंट पर रिएक्शन दिया है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



