Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/07/1200x900/ssa_1775537054231_1775537065904.jpgसोमी अली का कहना है कि संगीता बिजलानी ने उन्हें और सलमान खान को साथ में देखा था और इसके बाद संगता और सलमान खान का ब्रेकअप हो गया था।
सोमी अली और सलमान खान का कभी रिलेशनशिप था। हालांकि दोनों का रिलेशन ज्यादा दिन नहीं चला और दोनों अलग हो गए थे। अब सोमी ने फिर उस रिश्ते पर बात की और कहा कि क्यों हमेशा महिलाओं को ही ब्लेम किया जाता है। सोमी ने उस समय के बारे में भी बात की जब संगीता बिजलानी ने सलमान को अल्टीमेटम दिया था जब उन्होंने सोमी और सलमान को साथ में देखा।
जब संगीता ने सोमी-सलमान को साथ देखा
विकी लालवाणी से बात करते हुए सोमी ने कहा, ‘मैं विंध्याचल में रहती थी…सलमान और मैं सुबह ब्रेकफास्ट कर रहे थे। तब संगीता वहां आ गई। उन्होंने हमें साथ देखा और सलमान को सीधा अल्टीमेटम दे दिया- या तो इसको चुनो या मुझे चुनो।’
सोमी ने आगे कहा, ‘वो उनका हक था, उन्होंने बिल्कुल सही किया…उसके बाद सलमान ने जो फैसला लेना था, वो लिया। उनका और संगीता का ब्रेकअप हो गया…फिर संगीता की शादी हो गई।’
क्या कभी अफसोस फील हुआ?
सोमी से फिर पूछा गया कि क्या उन्हें गिल्टी फील हुआ है तो उन्होंने कहा तब तो नहीं, लेकिन अब होता है। वह बोलीं, नहीं, मुझे समझ ही नहीं आ रहा था, मैं क्या कर रही हूं। आप सोचिए, कितनी लड़कियां होंगी जो सलमान खान पर मरती होंगी…और कितनी लड़कियां अमेरिका से इंडिया आती हैं, उनके साथ रहने के लिए? मैंने तो ऐसा किसी के साथ होते हुए नहीं सुना।
सोमी ने आगे कहा, ‘आज मैं मानता हूं कि मैंने गलत किया। मैं एक रिलेशनशिप तोड़ रही थी, एक शादी तोड़ रही थी।’
सोमी ने आगे फिर यह भी कहा, ताली 2 हाथ से बजती है। हम हमेशा औरत को ही क्यों दोश देते हैं? आदमी का भी उतना ही हाथ होता है। मैं ये नहीं कह रही कि औरत हमेशा सही होती है, लेकिन सिर्फ उसको ब्लेम करना गलत है।
सोमी ने फिर उम्र के फासले पर बात की और कहा, मैं 16 साल की थी, मुझे अक्ल नहीं थी। लेकिन सलमान 27 के थे- उनको तो अकल थी।
उस समय के अपने माइंडसेट को लेकर सोमी ने कहा, मैं ये सोच रही थी कि गोद मेरे साथ है और मेरा सपना सच हो रहा है। मैं बहुत सीधी थी। मैं नौवीं ग्रेड ड्रॉपआउट थी, मुझे इतनी समझ नहीं थी कि मैं क्या कर रही हूं।
सोमी ने फिर कहा कि चीजें कुछ अलग तरीके से खत्म हो सकती थीं। वह बोलीं, अगर सलमान ने संगीता को नहीं छोड़ा होता तो मैं वापस चली जाती। मैं 1990 में इंडिया आई थी। 1991 में 16 की हुई और अगर उस वक्त बात नहीं बनती तो मैं तुरंत वापस चली जाती।
सोमी ने यह भी कहा कि सलमान उनसे पर्सनल लाइफ पर भी काफी सवाल करते थे। वह बोलीं, वो मुझसे पूछते कि तुमने फलाने इंसान के साथ रिलेशनशिप क्यों रखा। लेकिन आज तक उन्हें नहीं पता कि वो कौन था।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



