Home टेक न्यूज़ Apple का बड़ा खेल! नए अवतार में आएंगे iPhone 18 Pro Max...

Apple का बड़ा खेल! नए अवतार में आएंगे iPhone 18 Pro Max और Pro; ब्लैक की नहीं बल्कि अब इन कलर का दिखेगा आईफोन

13
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Apple की आने वाली iPhone 18 सीरीज को लेकर एक बड़ा बदलाव सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार कंपनी Pro मॉडल से क्लासिक मॉडल को नए कलर वैरिएंट में पेश करने वाली है, जिससे फैंस के बीच चर्चा शुरू हो गई है।

Apple की आगामी iPhone 18 Pro सीरीज नए रंगों में आ सकती है। अब नए लीक में फोन के शुरुआती रेंडर भी सामने आ गए हैं, जिससे फोन के डिज़ाइन की भी पहली झलक मिलती है। iPhone सीरीज हमेशा अपने प्रीमियम डिजाइन और लिमिटेड लेकिन क्लासी कलर ऑप्शन के लिए जानी जाती है, लेकिन इस बार Apple कुछ अलग करने की तैयारी में नजर आ रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इस बार Black कलर को हटाकर नए और यूनिक कलर ऑप्शन पेश कर सकती है।

इस लीक के बाद टेक दुनिया में काफी चर्चा शुरू हो गई है, क्योंकि Apple का यह कदम उसके डिजाइन स्ट्रेटेजी में बड़ा बदलाव माना जा रहा है। इसके अलावा, iPhone 18 Pro Max में सिर्फ कलर ही नहीं बल्कि परफॉर्मेंस, कैमरा और बैटरी में भी बड़े अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं।

iPhone 18 Pro Max में इस बार मिल सकते हैं ये नए कलर

लीक रिपोर्ट के अनुसार iPhone 18 Pro Max को Grey, Silver और Dark Red जैसे नए कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। सबसे ज्यादा चर्चा Dark Red कलर को लेकर हो रही है, क्योंकि Apple ने पिछले कुछ सालों में Pro मॉडल्स में इस तरह का बोल्ड रंग नहीं दिया है। इसके अलावा, कुछ रिपोर्ट्स में Coffee Brown और Purple जैसे कलर टेस्ट किए जाने की भी बात सामने आई है।

रिपोर्ट्स की मानें तो Apple इस बार भी iPhone 18 Pro सीरीज में Black कलर नहीं देगा। iPhone 17 Pro में भी कंपनी ने Black ऑप्शन नहीं दिया था और अब iPhone 18 Pro Max में भी यही ट्रेंड जारी रह सकता है। यानी इस बार Apple ज्यादा यूनिक और अलग दिखने वाले कलर्स पर फोकस कर रहा है। iPhone 18 Pro Max के डिजाइन में बहुत बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिल सकता, लेकिन कुछ छोटे-छोटे सुधार जरूर होंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें छोटा पंच-होल या छोटा Dynamic Island दिया जा सकता है, जिससे स्क्रीन ज्यादा क्लीन दिखेगी।

iPhone 18 Pro Max के संभावित फीचर्स

iPhone 18 Pro Max में Apple का नया A20 Pro चिपसेट मिल सकता है, जो 2nm टेक्नोलॉजी पर आधारित होगा। यह चिपसेट पहले के मुकाबले ज्यादा तेज और पावर एफिशिएंट होगा, जिससे फोन की स्पीड और बैटरी बैकअप दोनों बेहतर होंगे। लीक्स के अनुसार, iPhone 18 Pro Max में 5000mAh से ज्यादा बैटरी मिल सकती है। यह Apple के लिए बड़ा बदलाव होगा, क्योंकि iPhones में आमतौर पर कम mAh बैटरी होती है लेकिन ऑप्टिमाइजेशन अच्छा होता है।

कैमरा के मामले में भी Apple बड़ा अपग्रेड कर सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बेहतर लो-लाइट फोटो के लिए बड़ा अपर्चर, 48MP कैमरा सिस्टम, AI और सॉफ्टवेयर बेस्ड इमेज प्रोसेसिंग में सुधार कर सकता है। वहीं लॉन्च की बात करें तो iPhone 18 Pro Max को सितंबर 2026 में लॉन्च किया जा सकता है, जैसा कि Apple हर साल अपने फोन्स के साथ करता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN