Home व्यापार समाचार मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 2 दिन में...

मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 2 दिन में 6% तक गिरा, जानें वजह

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Reliance Industries Share Price: मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली इस कंपनी के शेयरों का भाव 2 दिन में 6 प्रतिशत लुढ़क गया है। बता दें, रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में गिरावट के उलट स्टॉक मार्केट में आज तेजी दर्ज की गई है।

Reliance Industries Share Price: देश की दिग्गज कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों की कीमतों में आज सोमवार को 4 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली इस कंपनी के शेयरों का भाव 2 दिन में 6 प्रतिशत लुढ़क गया है। बता दें, रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में गिरावट के उलट स्टॉक मार्केट में आज तेजी दर्ज की गई है।

निफ्टी50 में रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों का भाव सबसे अधिक नीचे चला गयै। बता दें, मुकेश अंबानी की इस कंपनी का निफ्टी50 में 8.87 प्रतिशत भार है। इससे अधिक सिर्फ एचडीएफसी बैंक का है। जिसका भार 10.94 प्रतिशत के बराबर है।

रिलायंस के शेयरों में गिरावट की क्या वजह?

कंपनी के शेयरों में गिरावट की वजह ईरान-अमेरिका और इजरायल युद्ध है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता बाधित होने की वजह से कच्चे तेल का रेट 100 डॉलर के पार पहुंच गया है। जिसकी वजह से तेल की कमी से जुड़ी चिंतायें बढ़ गई हैं।

रिलायंस इडंस्ट्रीज के शेयरों में हालिया गिरावट की बड़ी वजह सरकार की तरफ से लिया गया फैसला है। हालिया गिरावट डीजल और एविएशन टरबाइन फ्यूल पर लगाई गई एक्सपोर्ट ड्यूटी है। 26 मार्च से लागू इस फैसले के अनुसार सरकार ने प्रति डीजल के एक्सपोर्ट पर 21.50 रुपये की ड्यूटी लगा दी थी। वहीं, एटीएफ के एक्सपोर्ट पर 29.50 रुपये प्रति लीटर की ड्यूटी लगाई गई थी।

सीनियर अधिकारियों के अनुसार सरकार की तरफ से फिर से लगाया गया विंडफाल टैक्स रिलायंस इंडस्ट्रीज SEZ रिफाइनरी पर न्यायिक फैसले की वजह से लागू नहीं होगा।

क्या है एक्सपर्ट की राय?

SMC Global Securities से जुड़े क्षितिज गांधी का कहना है कि इस स्टॉक में 1600 रुपये से गिरावट का सिलसिला शुरू हुआ था। अब सारी नजर 1290 रुपये 1300 रुपये के जोन पर टिकी हुई है। अगर इस स्तर पर भी गिरावट देखने को मिली तब की स्थिति में स्टॉक 1220 रुपये तक आ सकता है। बता दें, आज मार्केट के क्लोजिंग के टाइम पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों का भाव 3.41 प्रतिशत की गिरावट के बाद 1304.75 रुपये के स्तर पर था।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN