Home  लाइफस्टाइल समाचार डॉक्टर बोले- ‘अमृत’ है साबुत धनिया का पानी! सुबह खाली पेट पीने...

डॉक्टर बोले- ‘अमृत’ है साबुत धनिया का पानी! सुबह खाली पेट पीने से होते हैं ये फायदे!

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

डॉ सलीम जैदी बताते हैं कि साधारण सा दिखने वाला धनिया सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद है। अगर धनिया के बीजों को रातभर पानी में भिगोकर सुबह पिया जाए, तो ये एक नेचुरल हेल्थ ड्रिंक की तरह काम करता है। सेहत के लिए ये किसी रामबाण से कम नहीं है।

साबुत धनिया लगभग हर भारतीय किचन में आसानी से मिल जाता है। आमतौर पर इसे खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन मशहूर हेल्थ एक्सपर्ट डॉ सलीम जैदी बताते हैं कि यही साधारण सा दिखने वाला धनिया सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद है। अगर धनिया के बीजों को रातभर पानी में भिगोकर सुबह पिया जाए, तो ये एक नेचुरल हेल्थ ड्रिंक की तरह काम करता है। सेहत के लिए ये किसी रामबाण से कम नहीं है। चलिए जानते हैं डॉ सलीम जैदी के मुताबिक साबुत धनिया का पानी पीने से क्या फायदे मिलते हैं, इसे कैसे तैयार करें और इससे जुड़ी जरूरी बातें।

पाचन से जुड़ी समस्याओं में राहत दे सकता है

डॉ सलीम के अनुसार अगर आपको सुबह उठते ही गैस, ब्लोटिंग या अपच की समस्या है तो आपके लिए धनिया का पानी फायदेमंद हो सकता है। उनका कहना है कि इसे नियमित पीने से पेट हल्का महसूस होता है और डाइजेशन बेहतर होता है। अगर खाना खाने के बाद पेट फूलता है या भारीपन रहता है तो सुबह खाली पेट धनिया का पानी पीने की आदत डालें। इससे पाचन तंत्र को सपोर्ट मिलता है और धीरे-धीरे पेट से जुड़ी परेशानियां कम होने लगती हैं।

ब्लड शुगर मैनेज करने में मदद मिल सकती है

डॉ सलीम बताते हैं कि अगर आपका ब्लड शुगर लेवल बढ़ा हुआ रहता है या आप प्री-डायबिटिक हैं तो धनिया के पानी को अपने डेली रूटीन का हिस्सा जरूर बनाएं। दरअसल धनिया के बीज में मौजूद कुछ तत्व इंसुलिन के संतुलन को सपोर्ट करते हैं। हालांकि डॉ जैदी सलाह देते हैं कि अगर आप डायबिटीज की दवा लेते हैं तो इसे शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर से जरूर सलाह लें।

महिलाओं की हार्मोनल समस्याओं में उपयोगी

डॉक्टर बताते हैं कि अगर महिलाओं को अनियमित पीरियड्स, ज्यादा दर्द या हार्मोनल इंबैलेंस की शिकायत है तो धनिया का पानी मदद कर सकता है। उनका कहना है कि धनिया में मौजूद कुछ नेचुरल तत्व हार्मोन संतुलन को सपोर्ट करते हैं। हालांकि डॉ जैदी के अनुसार अगर ऐसी कोई समस्या है तो इसे बिना सोचे-समझे शुरू ना करें बल्कि डॉक्टर की सलाह लेकर ही इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करें।

लिवर को बेहतर तरीके से काम करने में मदद

डॉ. सलीम के अनुसार अगर आपको हमेशा थकान रहती है, स्किन डल लगती है या खाना ठीक से पचता नहीं है तो इसका कारण लिवर सी जुड़ी प्रॉब्लम हो सकती हैं। उनका कहना है कि धनिए का पानी लीवर की सफाई करता है। अगर आप अपने लीवर की हेल्थ को सपोर्ट करना चाहते हैं तो सुबह हेल्दी आदतों के साथ इस ड्रिंक को भी शामिल कर सकते हैं।

चेहरे की सूजन और वाटर रिटेंशन में राहत दे सकता है

अगर सुबह उठते ही आपका चेहरा सूजा हुआ लगता है या आंखों के नीचे पफनेस रहती है तो यह बॉडी में वाटर रिटेंशन का संकेत हो सकता है। ऐसे में धनिया का पानी मदद कर सकता है। उनका कहना है कि इसे नियमित पीने से शरीर में जमा अतिरिक्त पानी कम होता है, जिससे सूजन कम होती है और शरीर हल्का महसूस होता है।

धनिया का पानी बनाने का सही तरीका

रात में एक चम्मच साबुत धनिया एक गिलास में डालें और उसमें लगभग 300 ml पानी डालकर ढक दें। इसे रात भर ऐसे ही रहने दें। सुबह इस पानी को छान लें। इसमें एक चुटकी सेंधा नमक और आधा नींबू मिलाकर खाली पेट पिएं। डॉ. जैदी के अनुसार आप बचे हुए धनिया के बीज भी चबाकर खा सकते हैं। उनका कहना है कि इसे 21 दिन तक लगातार पिएं, फिर 7 दिन का ब्रेक लें और जरूरत के अनुसार दोबारा शुरू करें।

किन लोगों को सावधानी रखनी चाहिए

डॉ. सलीम ज़ैदी के अनुसार अगर आपको धनिया से एलर्जी है तो इसका पानी ना पिएं। अगर आप डायबिटीज की दवा ले रहे हैं, प्रेग्नेंट हैं (खासकर पहले तीन महीने में) या किडनी की बीमारी है तो इसे पीने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN