Home व्यापार समाचार Petrol Diesel Rates Today: क्या भारत में भी बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम,...

Petrol Diesel Rates Today: क्या भारत में भी बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम, पूरी दुनिया में लगी कीमतों में आग

15
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Petrol Diesel Rates Today 6 April: ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध से कच्चे तेल की कीमतें आसमान पर हैं, सप्लाई में रुकावट है और पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आग लगी है। ईंधन की कीमतों को लेकर भारत में अभी शांति है। कहीं चुनाव बाद कोई तूफान तो नहीं आने वाला?

Petrol Diesel Rates Today 6 April: पाकिस्तान, श्रीलंका, चीन जैसे पड़ोसी देशों समेत दुनिया के कई देशों में पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। इसके बावजूद भारत में अभी राहत है। आज ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतें 110 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई हैं और राहत की बात यह है कि भारत में पेट्रोल-डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वह भी तब जब, पेट्रोलियम मंत्रालय के मुताबिक फिलहाल पेट्रोल पर कंपनियों को लगभग 24 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर करीब 104 रुपये प्रति लीटर का नुकसान हो रहा है।

पेट्रोल-डीजल के आज के क्या हैं रेट

6 अप्रैल की सुबह छह बजे जारी रेट के मुताबिक दिल्ली के इंडियन ऑयल के पंपों पर साधारण पेट्रोल की रिटेल कीमत ₹94.77 और डीजल 87.67 रुपये लीटर है। जबकि, XP95 पेट्रोल 101.89 और XG डीजल 91.49 रुपये प्रति लीटर है। पश्चिम बंगाल की बात करें तो यहां पेट्रोल 100 के पार है। हुगली में ₹ 105.52, हावड़ा में ₹ 104.99, कोलकाता में ₹ 104.99, कृष्णानगर में ₹ 106.07, मेदिनीपुर में ₹ 105.37, अलीपुर में पेट्रोल ₹ 104.99 प्रति लीटर, बहरामपुर में ₹ 106.12, बांकुड़ा में ₹ 105.19, बारासात में ₹ 105.24, वर्धमान में ₹ 105.33, कूचबिहार में ₹ 106.14, पुरुलिया में ₹ 106.05, रायगंज में ₹ 105.36, सूरी में ₹ 105.43 और तामलुक में ₹ 104.61 प्रति लीटर है। सभी शहरों में कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

क्या चुनाव बाद बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम

चीन में भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बड़ा उछाल दर्ज किया गया। श्रीलंका, म्यांमार और अफगानिस्तान जैसे देशों में भी ईंधन महंगा हुआ है। इस बीच आज कल एक बात की चर्चा आम है। आम लोग भी कह रहे हैं पूरी दुनिया में जब पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ चुके हैं तो भारत क्यों रुका है?

लोगों का मानना है कि पांच राज्यों में चुनावों के चलते पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़ रहे। जैसे ही चुनाव खत्म होंगे, रेट बढ़ जाएंग। पेट्रोलियम मंत्रालय ने कहा कि तेल कंपनियों को घाटा हो रहा है, फिर भी आम उपभोक्ताओं पर बोझ नहीं डाला गया है। मंत्रायल ने कहा, “ये फैसले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस प्रतिबद्धता के अनुरूप हैं, जिसके तहत अंतरराष्ट्रीय कीमतों में तेज बढ़ोतरी से भारतीय नागरिकों की रक्षा की जा रही है।”

विशेषज्ञों का मानना है कि अगर ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर से ऊपर लंबे समय तक बना रहता है, तो भारत में भी कीमतों में बढ़ोतरी संभव है। फिलहाल सरकार कीमतों को नियंत्रित कर रही है, लेकिन यह स्थिति लंबे समय तक बनी रहेगी या नहीं, यह अंतरराष्ट्रीय हालात पर निर्भर करेगा।

युद्ध के बीच किस देश में कितने बढ़े पेट्रोल के रेट

म्यांमार 100.0%

फिलीपींस 71.6%

मलेशिया 52.4%

ऑस्ट्रेलिया 46.5%

संयुक्त अरब अमीरात 40.8%

कंबोडिया 39.3%

जिम्बाब्वे 39.1%

लाओस 117.5%

पेरू 45.8%

ग्वाटेमाला 34.4%

स्रोत: globalpetrolprices.com

युद्ध के बीच किस देश में कितना बढ़े डीजल के दाम

म्यांमार 119.9%

लाओस 117.5%

फिलीपींस 111.0%

कंबोडिया 92.0%

वियतनाम 91.3%

संयुक्त अरब अमीरात 86.1%

मलेशिया 84.6%

लेबनान 70.3%

ऑस्ट्रेलिया 64.1%

कच्चे तेल का क्या है हाल

अमेरिका-ईरान-इजरायल युद्ध के बीच कच्चे तेल के रेट में उछाल है। ब्रेंट क्रूड 1.69 डॉलर उछलकर 110.72 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। जबकि, WTI क्रूड 0.73 डॉलर उछलकर 112.27 डॉलर प्रति बैरल पर है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN