Source :- LIVE HINDUSTAN
5 days plan for Bhutan: गर्मियों में किसी शांत और सुकून वाली जगह की तलाश में हैं तो भूटान जाने का प्लान बना लें। यहां जानें कितने दिन में और कितने बजट में इस कंट्री की सैर कर सकते हैं। साथ ही जानें बगैर फ्लाइट कैसे पहुंचे भूटान।
गर्मियों में ट्रिप का प्लान कर रहे और किसी ऐसी जगह जाना चाहते हैं, जहां पर ठंडा मौसम होने के साथ ही शांति, सुकून और साथ में भीड़ भाड़ भी ना मिले तो हिमाचल और उत्तराखंड को भूल जाएं। बल्कि इस देश की ट्रिप का प्लान कर लें। ज्यादा नहीं बस 5 दिनों में आप इस खूबसूरत कंट्री को घूमने का प्लान बना सकते हैं। ये देश है भूटान, जहां के सुंदर नजारे और भीड़-भाड़ से दूर सुकून के पल मेमोरी में बस जाएंगे। 5 दिनों का ये प्लान आपके काम आएगा। भूटान कैसे पहुंचे और कुल कितना बजट चाहिए, ये सारी जानकारी यहां मिल जाएगी। साथ ही इस देश में जाने के लिए आपको पासपोर्ट जरूरी है या नहीं, इस बारे में भी जानें।
कैसे पहुंचे भूटान
अगर बजट कम है और फ्लाइट से नहीं जाना चाहते तो कैसे पहुंचे भूटान? इसके लिए सबसे पहले आपको पश्चिम बंगाल के हासीमारा रेलवे स्टेशन जाना होगा। वहां से बस के जरिए 16 किमी दूर जयगांव पहुंच जाएं। जहां से पैदल वॉक करते हुए आप भूटान के फुएंत्शिलांग सिटी पहुंच जाएंगे।
कौन से आईकार्ड की होगी जरूर
भूटान जाने के लिए आपको किसी ना किसी वैलिड आईकार्ड की जरूरत होगी। अपने साथ पासपोर्ट या वोटर आईडी कार्ड जरूर साथ रखें। साथ ही भूटान में 1200 रुपये प्रति नाइट के हिसाब से सस्टेनेबल डेवलपमेंट फीस यानी एसडीएफ टैक्स जरूर पेमेंट कर दें। अगर आप 5 दिन के लिए जा रहे पूरे 5 दिन का टैक्स भरकर रसीद कटवा लें।
भूटान में सबसे पहले कहां जाएं
फुएंटशिलांग सिटी से बस करके आप 170 किमी दूर थिंपू सिटी जाएं। अब यहां किसी होटल में स्टे लें और पूरे 3 दिन इस शहर में बिताएं। बाकी के 2 दिन पारो सिटी में बिताएं। टाइगर नेस्ट, मोनाखा और भूटान का कल्चर जरूर देखें। मोनेस्ट्री, चिलेला पास और फोर्ट देखें। उसके बाद के 2 दिन आप पारो में बिताएं।
बजट भी जान लें
भूटान में घूमने के लिए पर पर्सन 25-30 हजार रुपये खर्च होंगे। लेकिन अगर आप फ्रेंड्स के साथ या दो अलग लोग जाते हैं तो ये सारा खर्च आधा हो जाएगा।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN

