Home  लाइफस्टाइल समाचार घर से आने वाली गंदी बदबू से मिलेगा छुटकारा, महंगे केमिकल छोड़...

घर से आने वाली गंदी बदबू से मिलेगा छुटकारा, महंगे केमिकल छोड़ बस अपनाएं ये कमाल के तरीके

23
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

गर्मी के दिनों में घर से गंदी बदबू आने के पीछे कई वजह हो सकती है। नमी की वजह से इस मौसम में बैक्टीरिया और फंगस पनपने लगते हैं जिससे सड़न की बदबू पैदा होती है। इस गंदी बदबू से निपटने के लिए यहां देखिए कमाल के तरीके।

गर्मी के मौसम में घर से एक अजीब-गंदी बदबू आने लगती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि गर्मियों में नमी बढ़ जाती है और बैक्टीरिया बहुत तेजी से फैलते हैं, जिससे सड़न की बदबू आती है। इसके अलावा घर में रखे सोफे, बिस्तर और पर्दों से भीधीरे-धीरे गंध आने लगती है। इसके अलावा कई चीजें है जो घर में बदबू का कारण बनती हैं। इससे निपटने के लिए आप भी अपनाएं यहां दिए कमाल के तरीके।

किन जगहों से आ सकती है बदबू

एसी के फिल्टर

गर्मियों के मौसम में अगर आपका एसी फिल्टर गंदा होगा तो हवा में तेज बदबू आने लगती है। ह्यूमिडिटी बढ़ने पर ये समस्या और भी ज्यादा बढ़ जाती है। इसलिए एसी के फिल्टर को तीन हफ्ते में एक बार साफ करें।

जूतों की रैक से बदबू

गर्मियों के मौसम में पसीने की बदबू जूतों से भी आने लगती है। इसलिए जूते की रैक को हफ्ते में एक बार हवा में रखें। इसके अलावा एक पुरानी जुराब में बेकिंग सोडा डालकर जूते की रैक में रखें, इससे बदबू एक बार में ही दूर हो जाएगी।

रसोई की बदबू

रसोई से आने वाली गंदी बदबू सिंक की नाली के कारण हो सकती है। इसके अलावा कूड़े के सड़ने पर भी ये दिक्कत हो सकती है। सिंक साफ करने के लिए गर्म पानी में नमक और बेकिंग सोड़ा मिलाएं और फिर इसे नाली पर डाल दें। हफ्ते में एक बार ऐसा करें।

गीली तौलिया

घर के अगर किसी भी कोने में गीली तौलिया रखी है तो ये घर में बदबू का कारण बन सकती है। गीली तौलिया को हमेशा धूप में सुखाएं और दो से तीन बार यूज करने के बाद इसे धोएं।

घर में खुशबी के लिए क्या करें

1) हफ्ते में एक बार गुग्गल या लोबान जलाकर पूरे घर में घुमाएं। यह न केवल गंदी बदबू को खत्म करता है बल्कि हवा में मौजूद कीटाणुओं को भी मारता है। इसे रोजाना न जलाएं, हफ्ते में एक बार ऐसा करना काफी है।

2) गंदी बदबू से निपटने के लिए रुई के फाहों पर तेल की कुछ बूंदें डालें और उन्हें अलमारी, जूतों के रैक या सोफे के कोनों में छिपा दें। ये लंबे समय तक खुशबू बनाए रखते हैं।

3)बदबू से निपटने के लिए एक बर्तन में पानी भरें और उसमें संतरे के छिलके, दालचीनी के टुकड़े और लौंग डालें। इसे धीमी आंच पर उबलने दें। ताकी भाप पूरे घर में एक सोंधी और मीठी खुशबू फैला दे।

4) पुराने मोजों में सूखी चाय की पत्ती भरकर रख दें, यह नमी और गंध सोख लेगी।

5) बदबू से निपटने के लिए सूखे हुए गुलाब के फूल या सूखी नीम की पत्तियों को मलमल के कपड़े में बांध लें। फिर इसे अलमारी में जूतों की रैक में रख सकते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN