Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/05/1200x900/dtguftfedgtrrrfrsfrfefgfffftgcfgf_1775354782460_1775354787482.jpgरणबीर कपूर की रामयाण का टीजर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे ट्रोल किया जा रहा था। अब ऋतिक रोशन ने एक पोस्ट शेयर करते हुए में रामयाण के VFX की तारीफ की है। एक्टर ने आगे फिल्म का बिना नाम लिए आलोचना नहीं करने की रिक्वेस्ट की है।
रणबीर कपूर की फिल्म रामायण की पहली झलक पाने का लंबे समय से इंतजार हो रहा था। हाल में हनुमान जयंती के मौके पर फिल्म का टीजर रिलीज किया गया जिसमें राम बने रणबीर को दिखाया गया। मिनट भर का ये टीजर तेजी से वायरल हो गया। सोशल मीडिया यूजर्स ने रणबीर को ऐसे किरदार में देखना खास बताया, वहीं कुछ जरूरत से ज्यादा बनावटी सीन और खराब VFX बताया। अब रणबीर की इस फिल्म को सपोर्ट करते हुए ऋतिक रोशन ने एक पोस्ट शेयर किया है।
ऋतिक रोशन ने की रणबीर की रामायण की तारीफ
ऋतिक रोशन ने एक पोस्ट शेयर करते हुए स्वीकार किया कि खराब विज़ुअल इफेक्ट्स होते हैं। कभी-कभी तो इतने खराब होते हैं कि उन्हें देखना भी मुश्किल हो जाता है। एक्टर ने बताया कि वो कैसे अपने पिता राकेश रोशन के साथ बैठकर विजुअल, सीन के बारे में सीखते थे। एक्टर ने इससे जुड़ी किताबें पढ़ीं। इसके आगे ऋतिक ने अच्छे VFX वाली फिल्मों की बात की। उन्होंने लिखा, ‘आज हमारे बीच कुछ खास लोग, जैसे कल्कि, बाहुबली, रामायण जैसी फिल्मों के प्रोड्यूसर और मेरे पिताजी भी, जिन्होंने कोई मिल गया और कृष बनाई, मेरे हीरो हैं। उनमें वो हिम्मत और दूरदृष्टि है जो उन्होंने वो किया जो पहले कभी नहीं हुआ। सिर्फ सिनेमा से प्यार के लिए ताकि हम दर्शक कुछ ऐसा अनुभव कर सकें जो पहले कभी नहीं देखा गया। मेरे हिसाब से उन्होंने इतना पैसा और सालों की मेहनत सिर्फ इसलिए लगाई ताकि एक और 11 साल का बच्चा वही महसूस कर सके जो मैंने किया’।
ऋतिक ने की मेहनत की आलोचना नहीं करने की रिक्वेस्ट
आगे ऋतिक ने कहा कि फिल्म में अच्छा VFX देने के लिए उनकी टीम सालों तक कड़ी मेहनत करती है।तो हम कम से कम ऐसी फिल्मों और काम की आलोचना नहीं करें। ऋतिक के इस पोस्ट को रणबीर कपूर की रामायण से जोड़कर देखा जा रहा है।
रामायण की रिलीज
दरअसल, हाल में रणबीर कपूर की रामायण का टीजर देखने के बाद सोशल मीडिया पर खराब VFX की बात चल रही है। कुछ ने इतनी महंगी फिल्म के VFX को सस्ता बताया। कई इन्फ्लूएंसर ने वीडियो बनाकर मेकर्स की गलतियां पकड़ ली है। ऐसा भी कहा जा रहा है कि टीजर देखने के बाद ऑडियंस में निराशा है। हालांकि कुछ यूजर्स ने इस टीजर की तारीफ करते हुए रणबीर को उनके करियर के बेस्ट रोल में बताया। अब फिल्म के पहले पार्ट के रिलीज का इंतजार हो रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक रामायण इस दिवाली पर दस्तक देने वाली है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


